×

अजीत हत्या कांड में धनन्जय सिंह का नाम, गैर जमानती वारंट जारी

लखनऊ में हुई गैंगवार की घटना में अजित सिंह की हत्या किया गया था जिसमें शामिल एक शूटर का उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने अपने बयान में पूर्व सांसद बाहुबली नेता धनंजय सिंह का नाम लेते हुए कहा था कि उन्हें फोनकर घायल शूटर के इलाज करने के लिए कहा था।

SK Gautam
Published on: 20 Feb 2021 12:12 PM GMT
अजीत हत्या कांड में धनन्जय सिंह का नाम, गैर जमानती वारंट जारी
X
अजीत हत्या कांड में धनन्जय सिंह का नाम, गैर जमानती वारंट जारी

जौनपुर। बाहूबली नेता एवं पूर्व सांसद धनन्जय सिंह पर लखनऊ की पुलिस ने कानून का शिकंजा कसते हुए विगत माह लखनऊ में पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह हत्या काण्ड में अभियुक्त बना दिया है। इस हत्या काण्ड में पूर्व सांसद को 120 बी का आरोपी बनाया गया है। जिसके तहत लखनऊ की सीजेएम कोर्ट ने धनंजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया है।

अजित सिंह के शूटर का उपचार के लिए धनंजय सिंह ने किया था फोन-डॉ. एके सिंह

लखनऊ में हुई गैंगवार की घटना में अजित सिंह की हत्या किया गया था जिसमें शामिल एक शूटर का उपचार करने वाले चिकित्सक डॉ. एके सिंह ने अपने बयान में पूर्व सांसद बाहुबली नेता धनंजय सिंह का नाम लेते हुए कहा था कि उन्हें फोनकर घायल शूटर के इलाज करने के लिए कहा था। उन्हें नहीं पता था कि घायल व्यक्ति अपराधी है और उसे गोली लगी है। डॉक्टर एके सिंह पर विधिक कार्यवाही के बाद पांच लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें थाने से रिहा गया था।

WhatsApp Image 2021-02-20 at 17.23.13

ये भी देखें: औरैया में फर्जी दुष्कर्म का खेल, एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, लगाई न्याय की गुहार

डॉक्टर के बयान के बाद पुलिस ने अजीत सिंह हत्याकांड में धनंजय सिंह की संलिप्तता मानते हुए उन्हें बदमाशो को रहने का स्थान मुहैया कराने एवं उन्हें पुलिस से बचाने का दोषी माना है। इस प्रकरण में पुलिस ने पूंछताछ के लिए धनंजय को नोटिस भी भेजा था। धनंजय सिंह नोटिस का संज्ञान नहीं लिया तत्पश्चात कोर्ट के जरिए गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर सकती है।

06 जनवरी को लखनऊ में अजीत सिंह की हुई थी हत्या

यहां बता दें कि विगत माह 06 जनवरी को लखनऊ में लगभग 9बजे रात्रि को थाना विभूतिखंड क्षेत्र के कठौता चौराहे के पास जनपद मऊ के गोहना निवासी पूर्व प्रमुख अजीत सिंह और उसके साथी मोहर सिंह पर बदमाशों ने अन्धा धुन्ध गोलियां बरसाई जिसमें अजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी थी। इस मामले में मोहर सिंह की तहरीर पर आजमगढ़ के कुंटू सिंह, अखंड सिंह सहित गिरधारी समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

ये भी देखें: UP से बड़ी खबर: जानिए क्या- क्या हुआ प्राइमरी विद्यालयों में बदलाव

पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना का सूटर गिरधारी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। गत 16 फरवरी को लखनऊ पुलिस उसे रिमान्ड पर लेकर पूछ-ताछ कर रही थी कि वह भागना चाहा तो पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। खबर यह भी आ रही है कि इसमें कुछ एक सफेद पोज लोगों का भी नाम आने की प्रबल संभावना है।

रिपोर्ट- कपिल देव मौर्य, जौनपुर

SK Gautam

SK Gautam

Next Story