TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Akanksha Dubey Case: अखिलेश यादव के साथ आकांक्षा दुबे केस का मुख्य आरोपी की तस्वीर, चाचा शिवपाल के पैर छूते आए नजर

Akanksha Dubey Case: इस केस में भोजपुरी गायक समर सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है। लेकिन अब इस सिंगर के साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और सपा पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Durgesh Bhatt
Published on: 1 April 2023 5:05 PM GMT
Akanksha Dubey Case: अखिलेश यादव के साथ आकांक्षा दुबे केस का मुख्य आरोपी की तस्वीर, चाचा शिवपाल के पैर छूते आए नजर
X
(Pic: Social Media)

Akanksha Dubey News: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बीते दिनों वाराणसी (Varanasi) स्थित सारनाथ के होटल सौमेन्द्र में सुसाइड कर ली थी। इस केस में भोजपुरी गायक समर सिंह (Samar Singh) को मुख्य आरोपी बनाया गया है। लेकिन अब इस सिंगर के साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और सपा पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आकांक्षा दुबे केस मामले में मुख्य आरोपी गायक समर सिंह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ दिख रहे हैं। बीते यूपी विधानसभा चुनाव के समय समर सिंह ने पार्टी के लिए थीम सांग भी बनाया था। इसके साथ ही समर सिंह की कई फोटो सपा प्रमुख के अलावा सपा के अन्य नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रही है।

वायरल हो रहा तस्वीर और पोस्टर

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के साथ समर सिंह की एक तस्वीर भी सामने आई है। इस तस्वीर में समर सपा नेता का पैर छूते हुए दिख रहे हैं। वहीं मैनपुरी से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की लोकसभा सांसद डिंपल यादव को जन्मदिन की बधाई देने वाला एक पोस्टर भी सामने आया है। इसके साथ ही सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ तस्वीर सामने आई है।

आपको बता दें कि आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ 306 धारा के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद यूपी पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर मामले की तह तक जाने में लगी हुई है। 25 मार्च की रात को आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। होटल मैनेजर के मुताबिक आकांक्षा दुबे रात करीब 8 बजे होटल से किसी पार्टी के लिए निकली और वापस करीब 2 बजे होटल पहुंची थीं।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story