×

UP Politics: अंबेडकर के बहाने एक मंच पर अखिलेश-जयंत-चंद्रशेखर, क्या अभी से बिछने लगी 2024 की बिसात

UP Politics: अखिलेश यादव ने कहा कि आज संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। भाजपा सरकार एक-एक करके संवैधानिक और सरकारी संस्थाओं को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने संकल्प लिया है कि बाबा साहब ने कमजोर और शोषित लोगों की ताकत के लिए जो संविधान दिया है, उसे बचाएंगे।

Anant Shukla
Published on: 14 April 2023 7:19 PM GMT (Updated on: 14 April 2023 10:05 PM GMT)
UP Politics: अंबेडकर के बहाने एक मंच पर अखिलेश-जयंत-चंद्रशेखर, क्या अभी से बिछने लगी 2024 की बिसात
X
Akhilesh Jayant Chandrashekhar

UP Politics: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 और लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर गोटियां सजनी शुरू हो गई हैं। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के 132वें जन्मदिन के बहाने शुक्रवार को प्रदेश में पिछड़ी जातियों की राजनीति करने वाले तीन नेता अखिलेश यादव, जयंत चौधरी और चन्द्रशेखर आजाद एक मंच पर दिखे। तीनों ने एक साथ बाबा साहेब की जन्मस्थली मध्यम प्रदेश में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। इसके साथ ही आने वाले चुनावों में नए समीकरण के संकेत दिए।

बाबा साहब जी की जन्मस्थली में हम सबको नई ऊर्जा मिली है-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब जी की जन्मस्थली में हम सबको नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने समाज में व्याप्त अन्याय, भेदभाव और तमाम कुरीतियों से लड़कर देश और समाज को एक नई दिशा दी। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने देश को संविधान दिया।

संविधान पर खतरा मंडरा रहा है-अखिलेश

इसके बाद भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। भाजपा सरकार एक-एक करके संवैधानिक और सरकारी संस्थाओं को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने संकल्प लिया है कि बाबा साहब ने कमजोर और शोषित लोगों की ताकत के लिए जो संविधान दिया है, उसे बचाएंगे।

झूठे एनकाउन्टर करा रही सरकार-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार फर्जी और झूठे एनकाउन्टर करा रही है। सरकार बताएं कानपुर देहात में ब्राह्मण मां-बेटी की जलने से मौत के जिम्मेदार लोगों को मिट्टी में क्यों नहीं मिलाया गया? बलिया के नौजवान छात्र नेता को घेर कर हत्या करने वाले अपने स्वजातीय अपराधियों को मुख्यमंत्री जी कब मिट्टी में मिलाएंगे? भाजपा सरकार ने कानून और संविधान खत्म कर दिया है। अपराधी और दबंग कमजोरों को पीट-पीट कर हत्या कर रहे हैं।

यादव ने कहा कि सही-गलत का फैसला कोर्ट में होना चाहिए। अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउन्टर यूपी में हो रहे हैं। सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें यूपी में हो रही है। मानवाधिकार आयोग से सबसे ज्यादा नोटिसें उत्तर प्रदेश सरकार को मिली हैं।

मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के पास महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कोई जवाब नही है। उद्योगपति देश छोड़कर बाहर जा रहे है। बैंको का पैसा लेकर चले गए लेकिन सरकार कोई जवाब नही दे रही है। नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार चौपट हो गया।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story