×

UP Politics: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले भाजपा सरकार हर कदम पर किसानों को दे रही धोखा

UP Politics: उन्होंने कहा कि बारिश, ओलावृष्टि से फसल नष्ट होने का सदमा किसान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। सिर्फ बुन्देलखण्ड के जिलों में आधा दर्जन से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। 8 अप्रैल 2023 को ललितपुर के किसान विक्रम लोधी ने फसल की उपज कम होने और बैंक तथा साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Anant Shukla
Published on: 12 April 2023 10:24 PM GMT
UP Politics: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, बोले भाजपा सरकार हर कदम पर किसानों को दे रही धोखा
X
Akhilesh Yadav (Photo-Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस सरकार में किसानों को सिर्फ धोखा मिल रहा है। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से प्रदेश भर में किसानों को गेंहू, सरसों, चना समेत अन्य फसलों का भारी नुकसान हुआ। गेंहू की पैदावार घटी साथ ही गुणवत्ता भी प्रभावित हुई। जिससे गेंहू खरीद में मुश्किलें आ रही है। सरकार ने अभी तक बदले हालात में गेंहू खरीद को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया। किसान परेशान है। एक तरफ मौसम के कारण नुकसान दूसरी तरफ सरकार की अनदेखी से किसान दर-दर भटकने पर मजबूर है।

ओलावृष्टि से फसल नष्ट होने का सदमा किसान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं-अखिलेश

उन्होंने कहा कि बारिश, ओलावृष्टि से फसल नष्ट होने का सदमा किसान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। सिर्फ बुन्देलखण्ड के जिलों में आधा दर्जन से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। 8 अप्रैल 2023 को ललितपुर के किसान विक्रम लोधी ने फसल की उपज कम होने और बैंक तथा साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 7 अप्रैल 2023 को ताल बेहट के किसान कृपाल ने फसल नुकसान होने से जहर खा लिया। इसी तरह से कई अन्य किसान आत्महत्या कर चुके हैं या सदमे से मौत के मुंह में जा रहे हैं। भाजपा सरकार किसानों की मदद के बजाय कागजी खानापूर्ति और हवाई घोषणाएं कर झूठी दिलासा दे रही है।

गन्ना किसानों का पूरा भुगतान नहीं कराया-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा सरकार ने पहले तो गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया। फिर गन्ना किसानों का पूरा भुगतान नहीं कराया। आज भी गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रूपया चीनी मिलों पर बकाया है। सरकार की उपेक्षा से गन्ना किसान संकट में है। आलू किसान भी बर्बाद हो गया। आलू किसानों को उनकी फसल की सही कीमत नहीं मिली। अब गेहूं किसान भटकने पर मजबूर है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान कर्ज में डूबता जा रहा है।

मंहगाई से किसानों का जीना हुआ मुश्किल-अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था लेकिन इस सरकार में महंगाई बढ़ने से किसानों की आय दोगुनी होने के बजाय उनका जीवन मुष्किल हो गया है। किसान अब भाजपा सरकार के धोखे को समझ चुका है। अब आने वाले समय में किसान एकजुट होकर भाजपा के झूठ का बदला लेगा।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story