×

अखिलेश ने CM योगी को रोजगार के मुद्दे पर घेरा, सरकार से पूछे ये सवाल

सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में लोगों के पास काम-कारोबार नही है, रोजगार नही है। बहुत से श्रमिक फिर वापस जाने को बेताब हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 23 Jun 2020 5:14 PM GMT
अखिलेश ने CM योगी को रोजगार के मुद्दे पर घेरा, सरकार से पूछे ये सवाल
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री करोड़ों को रोजगार देने का दावा तो कर रहे हैं पर कहां किसको रोजगार मिल रहा है, इसका आंकड़ा नहीं है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग बाहर से आए हैं वे सभी अकुशल श्रमिक नही हैं, कुशल कारीगरों को कहां रोजगार मिल रहा है? जबकि प्रदेश में उद्योग अभी चल नहीं रहे हैं, नए उद्योग लग नहीं रहे है। उन्होंने कहा कि पूंजी निवेश की कहानियां तो बताई जाती हैं पर जमीन पर कुछ अता पता नहीं है।

उत्तर प्रदेश में लोगों के पास नहीं है रोजगार- अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में लोगों के पास काम-कारोबार नही है, रोजगार नही है। बहुत से श्रमिक फिर वापस जाने को बेताब हैं। रोजगार न मिलने से इटावा में मुम्बई से लौटे युवक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। बांदा में भी एक मजदूर ने फांसी लगा ली।

ये भी पढ़ें- BJP MLA और नगर पंचायत अध्यक्ष समर्थकों में मारपीट, जानिए क्या है मामला

विधूना में 35 वर्षीय प्रिंस एक दुकान में काम करता था, नौकरी छूटने पर उसने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसका एक साल का बेटा है। ये घटनाएं मुख्यमंत्री के रोजगार के दावों की पोल खोलती हैं और जनमानस को विचलित करती हैं।

भाजपा को सपा से सीख लेनी चाहिए- सपा प्रमुख

अखिलेश ने कहा कि जुमलों में खुशियां बांटने वाले मुख्यमंत्री के वीवीआईपी जनपद गोरखपुर में शौचालय निर्माण के नाम पर अरबों रुपए का काला धंधा उजागर हुआ है। गांवों में शौचालय अधूरे पड़े हुए हैं फिर भी जनपद को ओडीएफ मुक्त घोषित कर दिया गया है। खातों में आवंटित धन भी निकाल लिया गया है। जनपद कानपुर में भी शौचालय बने पर एक साल से उस पर छत नहीं पड़ी। लोगों ने अधूरे बने शौचालयों में कंडे-भूसा भर दिया है।

ये भी पढ़ें- विद्युत उपभोक्ता परिषद ने चीन की कंपनी को लेकर प्रधानमंत्री से लगाई ये गुहार

सपा मुखिया ने कहा कि विकास में भागीदार बने किसानों को भाजपा धोखा दे रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बीच में पड़ने वाले हलियापुर के किसानों को 144 करोड़ रुपए का मुआवजा बांटने में हीलाहवाली हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सपा सरकार से सीख लेनी चाहिए, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में बिना विवाद सभी किसानों को मुआवजा मिल गया था।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story