×

UP के कर्मचारियों को ढाई साल से नहीं मिला वेतन, त्यौहार में भी खाली हाथ-अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता मानसिक रूप से नाउम्मीदी की शिकार होती जा रही है।

Newstrack
Published on: 2 Aug 2020 1:44 PM GMT
UP के कर्मचारियों को ढाई साल से नहीं मिला वेतन, त्यौहार में भी खाली हाथ-अखिलेश
X
akhilesh yadav

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता मानसिक रूप से नाउम्मीदी की शिकार होती जा रही है। अखिलेश ने कहा कि कोरोना काल में न तो सीमाएं सुरक्षित हैं और न ही कारोबार और रोजगार। अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट दर्ज है। बैंक डूब रहे हैं, जमा राशि पर ब्याज घटता जा रहा है। परेशान हाल लोग अपने पीएफ से पैसे निकालने को मजबूर हैं। श्रमिक विस्थापन के दौर में कई लोगों ने अपने करीबियों को खोया है।

ये भी पढ़ें: राममंदिर की मिट्टी: नींव में डाली जाएगी ज्ञान-त्याग की माटी, जाने इसका महत्व

सपा अध्यक्ष ने रविवार को कहा कि और मुख्यमंत्री प्रदेश में रामराज्य की बातें करते हैं जबकि हकीकत में राज्य में जंगलराज के बदतर हालात हैं। आए दिन हत्याएं, लूट, अपहरण के काण्ड हो रहे हैं, भाजपा नेता अनैतिक व्यापार में लगे दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी विद डिफरेंस का इससे बदतर उदाहरण और क्या हो सकता है कि भाजपा के विधायक के नाम से भी फोन पर 05 लाख रुपए की रंगदारी मांगे जाने की खबर मिल रही है। जिला मंत्री का नाम अपहरण काण्ड में गूंजता है।

ये भी पढ़ें: बसों में मुफ्त यात्रा: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, खुशी में डूबे लोग

सत्ता में बैठे सभी लोग एक दूसरे को चोर बता रहे हैं

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे सभी लोग एक दूसरे को चोर बता रहे हैं। हरदोई सांसद कहते है उनका वेंटीलेटर के लिए दिया गया पैसा गायब हो गया है। उन्नाव में पुलिस भाजपा विधायक को अवैध कब्जा करने वाले का साथी बता रही है। भाजपा राज में संरक्षित अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। भ्रष्टाचार का माडल चर्चा में है। नगर निगम लखनऊ के मुख्य अभियंता को ठेकेदार धमकाता है। उसकी पैरवी नगर की मेयर करती और नगर आयुक्त को उसके लिए पत्र लिखती है। इन दिनों मेयर, नगर आयुक्त गुटों में उठापटक हो रही हैं।

सरकार कर्मचारियों को त्योहार के मौके पर भी वेतन नहीं दे रही

अखिलेश ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार के कुशासन और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। गरीबों और कमजोर वर्ग के हित में उसकी कोई योजना नहीं चल रही है। अब हालात यह है कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को त्योहार के मौके पर भी वेतन नहीं दे पा रही है। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम में ढाई साल से अधिक समय से कर्मचारियों को वेतन नहीं बंटा है। 15 कर्मचारी मौत के मुंह में समा चुके हैं।

जल निगम और सीऐंडडीएस में चार महीने से 20 हजार कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने घायलों को समय से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस तथा प्रसूताओं के लिए 102 एम्बूलेंस सेवा शुरू की थी। लेकिन इनके चालकों को न तो समय से वेतन बंट रहा है और न ही निर्धारित वेतन राशि दी जाती है। भाजपा सरकार की जनस्वास्थ्य विरोधी नीति के चलते ये दोनों एम्बुलेंस सेवाएं चैपट हो गई हैं। समय से वे उपलब्ध नहीं होती हैं।

ये भी पढ़ें: थाने पहुंचा कोरोना: सिपाही हुए कोरोना संक्रमित, पुलिस महकमें में मचा हड़कम्प

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार को अपने ‘नाकामों‘ के विज्ञापन पर करोड़ों खर्च करना अच्छा लगता है। महोत्सवों के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई लुटाने में भी कतई परहेज नहीं है। किसान, नौजवान उपेक्षित हैं। ऐसी किंकर्तव्यविमूढ़ सरकार से किसी को उम्मीद नहीं है।

Newstrack

Newstrack

Next Story