×

सैनिक स्कूलों को लेकर सपा-भाजपा आमने -सामने, अखिलेश ने कही ये बात

उत्तरप्रदेश के बुलन्दशहर में इस स्कूल के निर्माण के लिए भूमि पूजन 24 अगस्त 2018 को हुआ था और साल भर में इसके भवन का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है।

Aditya Mishra
Published on: 17 Aug 2019 2:03 PM GMT
सैनिक स्कूलों को लेकर सपा-भाजपा आमने -सामने, अखिलेश ने कही ये बात
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सैनिक स्कूलों के प्रति भाजपा सरकार का रवैया पूरी तरह उपेक्षापूर्ण है।

इन स्कूलों से जल, थल और नभसेना के लिए प्रशिक्षु जांबाज नौजवान तैयार होते हैं जो देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

सेना में किसानों के बेटे ही ज्यादा जाते हैं और भाजपा को खेती-किसान-गांव में कोई रूचि नहीं इसलिए भाजपा किसान और जवान से दूरी बनाए रखती है।

ये भी पढ़ें...ऑटो इंडस्ट्री में मंदी की बड़ी मार, अब मारुति के 3 हजार कर्मचारियों की गई नौकरी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ0 सम्पूर्णानन्द द्वारा स्थापित सैनिक स्कूल, लखनऊ में ही प्रशिक्षुओं की संख्या 400 से 800 करने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री जी को मालूम होना चाहिए कि अमेठी, मैनपुरी, और झांसी में भी सैनिक स्कूल बने हुए हैं। इन सभी में भी 800 सीटें करने का निर्णय होना चाहिए। इस तरह उत्तर प्रदेश में कुल 3200 प्रशिक्षुओं को प्रवेश मिल सकेगा।

सपा सरकार में इन जिलों में खोले गये थे सैनिक स्कूल

अखिलेश यादव ने कहा कि झांसी, अमेठी और मैनपुरी में जो सैनिक स्कूल हैं, उनकी स्थापना समाजवादी सरकार में हुई थी। भाजपा सरकार को एक साथ सभी सैनिक स्कूलों में 800 सीटे बढ़ाना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्रिमण्डल ने बिना रागद्वेष के अपने दायित्व निर्वहन की संवैधानिक शपथ ली है, पर उनका आचरण इसके प्रतिकूल है।

वे दुर्भावना से काम कर रहे हैं। लोकतंत्र में असहिष्णुता की भावना नहीं होनी चाहिए। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सहिष्णु होना आवश्यक है और नैतिक भी।

यूपी में इस जिले में आरएसएस खोलेगा सैनिक स्कूल

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक सैनिक स्कूल बनाने जा रहा है। संघ का शिक्षा विभाग विद्या भारती इसे संचालित करेगा।

उत्तरप्रदेश के बुलन्दशहर में इस स्कूल के निर्माण के लिए भूमि पूजन 24 अगस्त 2018 को हुआ था और साल भर में इसके भवन का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है।

दिन रात मजदूर काम पर लगे हुए हैं। खेतों के बीच बन रही ये इमारत दूर से ही दिखने लगती है। अगले साल अप्रैल में इस स्कूल में बच्चों के पहले बैच का एडमिशन होगा।

ये भी पढ़ें...नहीं रही दूरदर्शन की ये मशहूर एंकर, मिला था नारी शक्ति सम्मान

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story