×

नहीं रही दूरदर्शन की ये मशहूर एंकर, मिला था नारी शक्ति सम्मान

दूरदर्शन की जानी मानी ऐंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद दूरदर्शन ने ट्वीट कर दी। नीलम शर्मा दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं। नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है।

Dharmendra kumar
Published on: 17 Aug 2019 1:28 PM GMT
नहीं रही दूरदर्शन की ये मशहूर एंकर, मिला था नारी शक्ति सम्मान
X

नई दिल्ली: दूरदर्शन की जानी मानी ऐंकर नीलम शर्मा का निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद दूरदर्शन ने ट्वीट कर दी। नीलम शर्मा दूरदर्शन का एक जानामाना चेहरा थीं। नीलम के निधन पर दूरदर्शन ने शोक जताया है।

खबरों के मुताबिक नीलम शर्मा कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। शाम छह बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 50 वर्षीय नीलम शर्मा ने 1995 में दूरदर्शन न्यूज से ही अपने करियर की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें...दिल्ली एम्स में आग का तांडव, इमरजेंसी वार्ड हुआ बंद, दमकल की 40 गाड़ियां मौजूद

वह पिछले 20 वर्षों से दूरदर्शन से जुड़ी हुई थीं। नीलम को मार्च में ही 'नारी शक्ति' सम्मान मिला था। नीलम को इसके अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका था।

नीलम ने अपने 20 साल के करियर में 'तेजस्विनी' से लेकर 'बड़ी चर्चा' जैसे कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया।

यह भी पढ़ें...हर-हर मोदी से गूंज उठा भूटान, कुछ इस तरह हुआ पीएम का स्वागत

दूरदर्शन न्यूज ने ट्वीट कर लिखा कि डीडी न्यूज की वरिष्ठ एंकर नीलम शर्मा के असामयिक निधन पर दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि, ‘नारी शक्ति’ सम्मान जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ आदि कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया।’

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story