×

अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला, सबका साथ वालों ने किसानों से तोड़ा नाता

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में असहमति बड़ा अपराध बन गई है। विपक्ष उसको फूटी आंखो नहीं सुहाता है। लोकतंत्र की मान्यताओं में उसका विश्वास नहीं हैं। देश का अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर 20 दिनों से आंदोलित है।

Newstrack
Published on: 15 Dec 2020 1:41 PM GMT
अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला, सबका साथ वालों ने किसानों से तोड़ा नाता
X
2021 में भविष्य

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास का दावा करने वालों ने किसानों से नाता तोड़ लिया है। बीस दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों की बात सुनने के बजाय भाजपा अब उनके आंदोलन में फूट डालने की कोशिश कर रही है।

मंगलवार को एक बयान जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में असहमति बड़ा अपराध बन गई है। विपक्ष उसको फूटी आंखो नहीं सुहाता है। लोकतंत्र की मान्यताओं में उसका विश्वास नहीं हैं। देश का अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर 20 दिनों से आंदोलित है। भाजपा सरकार उनकी सुनने के बजाय अपनी बात मनवाने की जिद पकड़कर बैठी है। भाजपा ने किसानों के बीच फूट डालने और आंदोलन को बदनाम करने का भी अभियान छेड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन ने भाजपा के ''सबका साथ, सबका विश्वास'' नारे की भी पोल खोल दी है। भाजपा का झूठा नारा सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए ही है। अगर ऐसा नहीं होता तो शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों व राजनीतिक दलों पर बर्बर पुलिसिया हमला नहीं कराया जाता। किसानों के समर्थन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं को जेल भेजकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह फर्जीवाड़ा करने की उस्ताद है।

ये भी पढ़ें...शहीद डिप्टी कमांडेट का पार्थिव शरीर पहुंचा मुजफ्फरनगर, शोक में डूबा गांव

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी कानून का समर्थन करने में आगे है। वैसे भी इस राज्य में किसान सबसे ज्यादा बदहाल है। ओलावृष्टि, बेमौसम बरसात से बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं मिला। गन्ना किसान का बकाया भुगतान नहीं हुआ। किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई। किसान को न तो लागत का ड्योढ़ा दाम मिला नहीं उसकी आय दुगनी हुई। अब उसकी खेती को कारपोरेट कम्पनियों की बंधक बनाने, किसान को खेत मालिक की जगह मजदूर बनाने और सरकारी संस्थानों को बेचने या उनको निजी हाथों में सौंपने के काम में ही भाजपा सरकार लगी है।

ये भी पढ़ें...सिपाही भर्ती: नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, STF ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story