×

यूपी की भाजपा सरकार बदले की भावना में डूबी अहंकारी सरकार है: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में सत्ता के तीन साल पूरे कर चुकी भाजपा सरकार जनकल्याण की एक भी योजना जमीन पर नहीं उतार पाई हैं।

Aditya Mishra
Published on: 11 March 2020 2:20 PM GMT
यूपी की भाजपा सरकार बदले की भावना में डूबी अहंकारी सरकार है: अखिलेश
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में सत्ता के तीन साल पूरे कर चुकी भाजपा सरकार जनकल्याण की एक भी योजना जमीन पर नहीं उतार पाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कामों को ही दोहराकर या उसके नए-नए नाम बदल कर ही भाजपा सरकार के एक-एक दिन कट रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने बुधवार को कहा कि यूपी की भाजपा सरकार बदले की भावना में डूबी अहंकारी सरकार है। दूसरों की तस्वीर चैराहों पर लगाने वालों की खुद छवि धूमिल हो रही है। भाजपा का आचरण लोकतंत्र विरोधी है।

जनता की निगाह में बदले की भावना से किए गए कामों का फल अच्छा नहीं होता है। जनता के मन में भारी आक्रोश है। राजनीतिक मूल्यों तथा नैतिकता की परवाह किए बिना राज्यों में विपक्षी दलों को डराना-धमकाना और अन्य हथकंडो से प्रभावित करके भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है।

ये भी पढ़ें...अखिलेश यादव का बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे को लेकर भाजपा पर हमला

जातीय जनगणना आवश्यक है: अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि समाजिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध सपा का मानना है कि सौहार्द के वातावरण में ही विकास हो सकता है। उन्होंने जातीय जनगणना की मांग को दोहराते हुए कहा कि विकास प्रक्रिया को गति देने तथा सामाजिक न्याय का लाभ उठाने के लिए जातीय जनगणना आवश्यक है। इससे समाज के सभी वर्ग के लोगों को उनकी संख्या के अनुकूल हिस्सेदारी तय हो सकेगी और हिन्दू-मुस्लिम की कोई समस्यां नहीं होगी।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अनियंत्रित है। आज किसान कर्ज और मंहगाई से बदहाल है तो नौजवान बेरोजगारी की मार से संकटग्रस्त है। यूपी में सत्तारूढ़ भाजपा के एजेंडा में जनता के हितो की पूरी अनदेखी दर्ज है। जबकि सपा सरकार के समय समाज के कमजोर वर्गो के हित में कई योजनाएं लागू की गई।

किसान और गरीब को प्राथमिकता में रखकर उनको लाभ पहुंचाया गया। नौजवानों में निराशा और कुंठा न पनपे इसलिए उनको रोटी-रोजगार से जोड़ा गया।

जामिया की लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों पर हुई बर्बरता से भाजपा का चेहरा बेनक़ाब-अखिलेश यादव

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story