×

अरे ये क्या कह दिया! अखिलेश यादव ने सीएम योगी को

पार्टी प्रत्याशी ताजीन फातिमा को चुनाव में वोट देने की अपील करने आये अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ की कानून व्यवस्था क्या है यह उस नेता की मां की सुनकर पता चल जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सरकार बदलने के बाद कोई बहुत जल्द बदलता है तो वह पुलिस ही होती है।

SK Gautam
Published on: 4 Sep 2023 3:45 PM GMT (Updated on: 4 Sep 2023 4:15 PM GMT)
अरे ये क्या कह दिया! अखिलेश यादव ने सीएम योगी को
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज रामपुर में मो आजम खां की पत्नी और समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार के पक्ष कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी नहीं है सिर्फ आदित्यनाथ हैं। योगी वह होता है जो दूसरों का दर्द जानता है पर यह नहीं जानते। आजम खान साहब पर जितने मुकदमे लगाए गए हैं उनसे आपको डरना नहीं है बल्कि हर हाल में आपको घर से निकलकर वोटिंग करने जाना है और इस बार आजम खान की पत्नी को जिताना है।

सरकार बदलती है तो सबसे पहले बदल जाती है पुलिस

पार्टी प्रत्याशी ताजीन फातिमा को चुनाव में वोट देने की अपील करने आये अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ की कानून व्यवस्था क्या है यह उस नेता की मां की सुनकर पता चल जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सरकार बदलने के बाद कोई बहुत जल्द बदलता है तो वह पुलिस ही होती है।

ये भी देखें : नहीं सुधरेगा पाकिस्तान! दे रहा इस कायराना हरकत को अंजाम

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हर क्षेत्र मे असफल बताते हुए कहा कि वह विकास कार्यों के ठेकेदारों की जांच करा रहे हैं। इससे ज्यादा और क्या बुरा हो सकता है। इन्हें अपने ठेकेदारों पर भरोसा नहीं है और जब किसी को अपने आप पर भरोसा नहीं होता तब सरकार किसी को गिराने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि सरकार खुद गिर जाती है।

इटावा पर सरकार और सरकारी तंत्र की नजरें जमी हुई हैं

अखिलेश ने कहा कि सरकार बदलने के बाद से ही रामपुर कन्नौज और इटावा पर सरकार और सरकारी तंत्र की नजरें जमी हुई हैं वहां जानबूझकर के शतायु पर कार्रवाई करवाई जा रही है सरकार बदलने के बाद किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। होमगार्डों की नौकरियां यह खा गए किसी को नौकरियां देने का नाम नहीं हद यहां तक किबअब उनके विधायक भी इन से खुश नहीं है।

ये भी देखें : चीन ने किया सैटेलाइट लॉन्च, ड्रैगन का अब आगे क्या है प्लान

अखिलेश यादव बोले आज पुलिस प्रशासन बाले हम सत्ता चलाने वालों को बता रहे हैं कैसे सत्ता चलती है लेकिन वह भूल रहे हैं कि सत्ता हमेशा सत्ता चलाने वाले ही चलाते हैं।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story