×

UP News: हिमन्त बिश्व शर्मा के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- महंगाई के लिए किसी एक समुदाय को जिम्मेदार ठहराना गलत

Akhilesh Yadav on Himanta Biswa Sarma: हेमन्त बिस्वा शर्मा ने कहा था कि शहर में बढ़ रहे सब्जियों के दाम की जिम्मेदार मियां (मुस्लिम) विक्रेताओं की हैं। इसपर अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह से किसी एक समुदाय को नहीं टार्गेट किया जाना चाहिए।

Anant Shukla
Published on: 16 July 2023 10:13 AM GMT (Updated on: 16 July 2023 3:52 PM GMT)
UP News: हिमन्त बिश्व शर्मा के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- महंगाई के लिए किसी एक समुदाय को जिम्मेदार ठहराना गलत
X
Akhilesh Yadav on Himanta Biswa Sarma (Photo-Social Media)

Akhilesh Yadav on Himanta Biswa Sarma: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा पर, सब्जी के बढ़ती कीमतों का जिम्मेदार मुसलमानों को ठहराये जाने वाले बयान को लेकर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई के लिए किसी एक समुदाय को जिम्मेदार ठहराना भाजपा की विभाजनकारी नीति का उदाहरण है। हेमन्त बिस्वा शर्मा ने कहा था कि शहर में बढ़ रहे सब्जियों के दाम की जिम्मेदार मियां (मुस्लिम) विक्रेताओं की हैं। इसपर अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह से किसी एक समुदाय को नहीं टार्गेट किया जाना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि सब्जियों के बढ़ती कीमतों के लिए किसी विशेष समुदाय को जिम्मेदार ठहराना बेहद निन्दनीय है। यह एक संकीर्ण मानसिकता को दिखाता है। बीजेपी अपनी विफलताओं के लिए सीर्फ बलि का बकरा ढूंढती रहती है। बटवारे की राजनीति लंबे समय तक नहीं चलती। एक समय आएगा जब बांटने वाले वाले खुद ही तितर-बितर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बाढ़ जैसे शंकट में अधिकारियों को भ्रष्टाचार का पूरा मौका दे दिया गया है।

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी यह दिखाने का प्रयास कर रही है कि बाढ़ प्रभावितों पर राहत कार्य के लिए बड़ी मात्रा में धनराशि खर्च की जा रही है। लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है। जमीनी स्तर पर कोई राहत या बचाव कार्य नहीं हुआ है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति तक नहीं है। सरकार ने पूरे प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा किया था। लेकिन जगह-जगह सड़कों पर बने गड्ढों में पानी लगा हुआ है। जबकि सरकार ने गढ्ढा मुक्ति अभियान पर करोंड़ो रुपए खर्च कर दिया था। पीएम के संसदीय क्षेत्र भी पानी भराव की समस्या से जूझ रहा है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

अखिलेश यादव नें कहा कि पीएम मोदी वाराणसी को बदल कर जापान के क्योटो शहर की तरह विकसित करने का वादा किया था। लेकिन बारशात में यह विनिस की याद दिलाती है। अखिलेश नें सीएम योगी के विदानसभा क्षेत्र गोरखपुर में जलभराव की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि जब सीएम के गृह जनपद का यह हाल है तो प्रदेश के अन्य हिस्सों की कल्पना कर सकते हैं।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story