×

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी पर चढ़ा भक्ति का रंग, कुछ इस अंदाज में झूमते नजर आए अभिनेता

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। न सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी शानदार गायिकी से भी खेसारी लाल यादव लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहें हैं। ऑनस्क्रीन के साथ ही खेसारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा दिखाने में बिलकुल भी पीछे नहीं रहते।

Shivani Tiwari
Published on: 9 July 2023 5:13 AM GMT
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी पर चढ़ा भक्ति का रंग, कुछ इस अंदाज में झूमते नजर आए अभिनेता
X
Khesari Lal Yadav (Photo- Social Media)
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुके हैं। न सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी शानदार गायिकी से भी खेसारी लाल यादव लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहें हैं। खेसारी जहां अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं इसी के साथ ही वह बैक टू बैक अपने गाने भी रिलीज कर रहें हैं। ऑनस्क्रीन के साथ ही खेसारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपना जलवा दिखाने में बिलकुल भी पीछे नहीं रहते। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसपर फैंस खूब प्यार बरसा रहें हैं।

भगवान की भक्ति में रंगे नजर आए खेसारी

खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भगवान की भक्ति में झूमते नजर आ रहें हैं। जी हां!! सावन का पावन महीना चल रहा है, ऐसे में भोजपुरी सिंगर्स भगवान भोले बाब पर रोजाना नए-नए गाने रिलीज कर रह रहें हैं, वहीं खेसारी ने भी अपने गाने पर झूमते हुए वीडियो शेयर किया है।

खेसारी के वीडियो पर आए हजारों कमेंट्स

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का हर पोस्ट सुर्खियों में आ ही जाता है, फिर उस पोस्ट पर फैंस जिस रफ्तार से प्यार बरसाते हैं, वह देखने लायक होता है। खेसारी के इस पोस्ट पर भी फैंस कमेंट बॉक्स में टूट पड़े हैं। एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा, "सभी जगह आप की चर्चा खेसारी भैया।" दूसरे ने लिखा, "ट्रेंडिंग स्टार।" तीसरे ने लिखा, "सुपर सॉन्ग।" वहीं किसी ने उनके एक्सप्रेशन की तारीफ की तो कोई जियो शेर जैसा कमेंट कर रहा है।

खेसारी का ये गाना हुआ हिट

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने जिस गाने पर एक्ट करते हुए वीडियो शेयर किया है, उसका नाम "ए मोर भोला" है, जो अभी हाल फिलहाल में ही रिलीज हुआ है। खेसारी और शिल्पी राज की आवाज में रिलीज हुआ यह गाना यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है, इस गाने को अबतक 4.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

रिलीज हुआ खेसारी का नया भक्ति गाना

खेसारी लाल यादव का आज फिर एक नया सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसका नाम "अहिरान बम" है। यह एक भक्ति गाना है, जिसे खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है, जबकि लिरिक्स दीपक देशमुख ने लिखा है। यह गाना कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुआ है और अभी से ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story