×

Bhojpuri Heroin Poonam: तो ये है भोजपुरी की हॉट हीरोइन पूनम दुबे की फिटनेस का राज, क्या आप जानते हैं?

Poonam Dubey Workout Video: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में अक्सर चर्चा का विषय बनीं रहने वाली पूनम दुबे अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। पूनम अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं, तभी तो अपनी हॉट अदाओं के जरिए फैंस के दिलों को घायल करती हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 9 July 2023 1:15 AM GMT
Bhojpuri Heroin Poonam: तो ये है भोजपुरी की हॉट हीरोइन पूनम दुबे की फिटनेस का राज, क्या आप जानते हैं?
X
Poonam Dubey Workout Video (Photo- Social Media)
Poonam Dubey Workout Video: भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में अक्सर चर्चा का विषय बनीं रहने वाली पूनम दुबे अपनी फिटनेस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। पूनम अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं, तभी तो अपनी हॉट अदाओं के जरिए फैंस के दिलों को घायल करती हैं। हालांकि अब पूनम पांडे की फिटनेस का राज पता चल गया है, जी हां!! इस बात का खुलासा उनके द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो के जरिए ही हुआ।

ऐसे खुद को फिट रखती हैं पूनम दुबे

पूनम दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर फैंस के बीच बवाल खड़ा किए रहती हैं। उनकी हॉटनेस पर पलभर में लोग अपना दिल हार बैठते हैं। वहीं उनके फैंस भी यह जानना चाहते हैं कि एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए क्या करती हैं, तो अब फैंस के सवालों का जवाब एक्ट्रेस के एक वीडियो शेयर कर दे दिया है।

पूनम दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो उनके वर्कआउट के दौरान का है। जी हां!! उसमें वह जमकर वर्कआउट करते दिखाई दे रहीं हैं। पूनम उस वीडियो में वेट लिफ्टिंग करते नजर आ रहीं हैं।

पूनम दुबे के वर्कआउट की फैंस जमकर कर रहें तारीफ

पूनम दुबे ने अपने वर्कआउट वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आज वर्कआउट करो...ताकि कल फ्यूचर आपका धन्यवाद कर सके।" पूनम दुबे का यह वीडियो बेहद ही इंस्पायरिंग हैं, जिसकी उनके फैंस जमकर तारीफ भी कर रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "आप भोजपुरी हीरोइन में सबसे फिट और बेस्ट हो।" दूसरे ने लिखा, "सुपर डुपर", तीसरे ने लिखा, "जलवा पूनम जी का।" अगर आप भी पूनम की तरफ फिट एंड फाइन दिखना चाहते हैं तो उन्हीं की तरह वर्कआउट करें।

अक्सर शेयर करती हैं अपने वर्कआउट वीडियो

पूनम दुबे अपने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों के साथ ही अक्सर ही अपने वर्कआउट वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। जी हां!! आपको उनके वर्कआउट से रिलेटेड कई पोस्ट देखने को मिल जायेंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story