×

सैफई मेला मैदान में अखिलेश यादव ने किया झंडा रोहण, कृषि बिल पर कही ये बात

72 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अखिलेश यादव आज सैफ़ई स्तिथ मेला मैदान में झंडा रोहण करने पहुंचे। उनके साथ प्रोफेसर रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद मैनपुरी तेजप्रताप यादव सहित तमाम नेता पहुंचे।

Ashiki
Published on: 26 Jan 2021 1:30 PM GMT
सैफई मेला मैदान में अखिलेश यादव ने किया झंडा रोहण, कृषि बिल पर कही ये बात
X
सैफई मेला मैदान में अखिलेश यादव ने किया झंडा रोहण, कृषि बिल पर कही ये बात

इटावा: 72 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अखिलेश यादव आज सैफ़ई स्तिथ मेला मैदान में झंडा रोहण करने पहुंचे। उनके साथ प्रोफेसर रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद मैनपुरी तेजप्रताप यादव सहित तमाम नेता पहुंचे। सपा अध्यक्ष ने ट्रैक्टर पर सवार होकर किसानों और कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित। अखिलेश यादव ने आंदोलन करने वाले किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि आंदोलनकारी किसानों ने देश के किसानों को जगाने का काम किया है।

योगी सरकार पर बोला हमला

अखिलेश ने अपने सम्बोधन में शिवपाल सिंह यादव और उनकी पार्टी का बिना नाम लिए किसानों कार्यकर्ताओं से कहा कि यह लाल टोपी आपकी है यह साईकिल आपकी है यह झंडा आपका है। यह तीनों जिसके पास हो उसका साथ देना। योगी आदित्यनाथ पर चुटकी लेते हुए कहा लोगों को युवाओं को रोजगार चाहिए, लेकिन चिलम वाले लोग नहीं दे सकते रोजगार।

ये भी पढ़ें: बस्ती में 200 ट्रैक्टरों का निकला हुजूम, देख कर मनाने पहुंचे DM

कोरोना पर कही ये बात

कोरोना को लेकर कहा- यह जो वैश्विक महामारी आई है। इससे न जाने कितने लोगों की जान चली गई, इस बीमारी ने लोगो का (मास्क के रूप में) मुंह बंद कर दिया लेकिन भाजपा के लोगो को ऊपर पता नही कौन सी बीमारी आई है जो इन्हें किसानों की परेशानी दिखाई नही दे रही।

इटावा शहर में अखिलेश यादव के चचेरे भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल, के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व चैयरमेन फुरकान अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर में अलग अलग जगह पर ट्रैक्टर रैली निकालकर किया प्रदर्शन। पुलिस लाइन के पास ट्रैक्टर रैली निकाल रहे सपाईयों पर बरसाई लाठी।

ये भी पढ़ें: जौनपुर: किसानों के समर्थन में उतरे सपा पूर्व मंत्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सपा गोपाल यादव जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शहर के शास्त्री चौराहा पर सैकड़ो सपाईयों को हिरासत में लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पूर्व चैयरमेन संटू गुप्ता, नगर अध्यक्ष बसीम चौधरी, आंनद यादव टंटी, शिवम पाल, राहुल यादव, नगर उपाध्यक्ष विशाल गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष राठौर, जिला सचिव हाशिम कुरैशी, नरेश राठौर, अमित सोनी, शफी अहमद, नौमान आलम, शाश्त्री, चौराहा पर धरना दिया। पुलिस से काफी नोंकझोंक होने के बाद पुलिस ने सपा नेताओं को गिरफ्तार किया।

रिपोर्ट- उवैश चौधरी

Ashiki

Ashiki

Next Story