×

UP Politics: लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिए ये निर्देश

UP Politics: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं पर झूठे मुकदमें लगाए जा रहे हैं।

Anant Shukla
Published on: 28 May 2023 7:32 PM GMT
UP Politics: लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दिए ये निर्देश
X
akhilesh yadav (Photo-Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने जनता की परेशानियों और दिक्कतों को बढ़ाया है। उसको जनता की तकलीफों की जरा भी परवाह नहीं है। भाजपा सरकार की नीतियां ही सारी समस्याओं की जड़ हैं। भाजपा चकाचौंध की राजनीति से जनता को धोखा दे रही है। भाजपा संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। समाजवादी पार्टी एकजुट होकर पूरी ताकत से संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्षरत है। अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में जिलों से आए पार्टी कार्यकताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।

बीजेपी, सपा को बदनाम करने की रणनीति पर कर रही काम-अखिलेश

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं पर झूठे मुकदमें लगाए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारियां की जा रही है तथा डराने धमकाने की कोशिश की जाती है। भाजपा की चालाकियों से जनता को गुमराह होने से बचाना है।

भाजपा नफरत से समाज को बांटती है-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जातीय वैमनस्य पैदा करती है। नफरत से समाज को बांटती है। उसकी नीतियां पूंजीपतियों की पोषक हैं। गरीब और मध्य वर्ग को भाजपा समाप्त करने पर तुली है। जनता को सामान्य नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी भाजपा सरकार की कुनीतियों से तंग है और जल्दी से जल्दी निताज पाना चाहते हैं।

कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

अखिलेश यादव ने जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को को 2024 लोक सभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहने के लिए कहा। संगठन को और चुस्त-दुरूस्त बनाना है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देने के लिए कहा। कार्यकर्ताओं को जनता के सीधे सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए। लोगों के सुख-दुःख में सरीक रहना है। बता दें निकाय चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर सक्रीय नजर आ रहे हैं। लगातार पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर प्लान तैयार कर रहे हैं। हाल ही में पीछड़े प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्षों की नियुक्ति किए थे।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story