Lok Sabha Elections 2024: शिवपाल यादव से मिले अखिलेश, चाचा-भतीजे के बीच इन मुद्दों पर हुई बातचीत

Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल के बीच बंद कमरे में करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच वार्ता के बाद कयास लगाए जा रहे हैं।

Aman Kumar Singh
Published on: 14 July 2023 12:45 PM GMT (Updated on: 14 July 2023 1:03 PM GMT)
Lok Sabha Elections 2024: शिवपाल यादव से मिले अखिलेश, चाचा-भतीजे के बीच इन मुद्दों पर हुई बातचीत
X
अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल (Social Media)

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी महासचिव शिवपाल यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब एक घंटे बातचीत हुई।

कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा प्रदेश कार्यकारिणी (SP state executive) की लिस्ट को लेकर चाचा-भतीजे में वार्ता हुई है। क्योंकि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द ही समाजवादी पार्टी नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर सकती है। फिलहाल, दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है।

मैनपुरी उपचुनाव में परिवार में दिखी थी एकता

समाजवादी पार्टी में चाचा-भतीजे की मुलाकात पर विपक्षी पार्टी बीजेपी की भी नजर है। ये अलग बात है कि, बीच-बीच में अखिलेश यादव और शिवपाल के मध्य तल्खी की ख़बरें आती रहती हैं। लेकिन, ये भी सच है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के दौरान जिस तरह यादव परिवार एकजुट दिखा वो भाजपा की मुश्किलें जरूर बढ़ा सकता है। मैनपुरी से डिंपल यादव सांसद हैं। नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन से जगह खाली हुई थी।

क्या शिवपाल होंगे बड़ी भूमिका में?

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत का रिटर्न गिफ्ट चाचा को दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव के घर भी पहुंचे थे। तब बात उठी थी कि शिवपाल और उनके समर्थकों को संगठन में फिर बड़ी भूमिका दी जा सकती है।

'UP की 80 में से 80 सीटें जीतेंगे'

इसी साल मार्च महीने में सपा का पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। अखिलेश यादव और सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कोलकाता में एक बयान दिया था। शिवपाल तब बोले थे कि, 'समाजवादी पार्टी की बैठक में संगठन को मजबूती देने और 2024 के चुनाव में ज्यादा सीटें जीतने पर बात हुई है। हम लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में 50 सीटें जीतेंगे।' बैठक के दूसरे दिन अखिलेश यादव ने मीडिया से वार्ता में कहा था, 'बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के बारे में सभी पार्टी नेताओं ने विचार रखा था। उन्होंने बताया कि, सभी ने तय किया है कि 2024 में सपा और उसके सहयोगी मिलकर उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटें जीतेंगे।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story