×

अगर ये किया जाए तो रुक जाएंगे महिलाओं के प्रति जघन्य अपराधः अखिलेश

उन्होंने कहा कि नतीजा हर बार ढाक के तीन पात जैसा दिखाई दिया है। उन्नाव के जघन्य कांड के बाद भी दुष्कांड हो रहे हैं। अजीब बात है कि जो पुलिस दिन में बच्चियों-महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती वह रात में अकेली महिला को क्या सुरक्षा देगी?

Shivakant Shukla
Published on: 10 Dec 2019 3:46 PM GMT
अगर ये किया जाए तो रुक जाएंगे महिलाओं के प्रति जघन्य अपराधः अखिलेश
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि महिला सुरक्षा के लिए जब कारगर सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिरक्षक सामाजिक वातावरण बनेगा तभी ऐसे जघन्य कांड रूकेंगे। लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार तो विभाजनकारी नीतियां बनाने में ही लगी रहती है। क्या भाजपा के मुख्यमंत्री में नारी के सम्मान के लिए अंशमात्र भी संवेदनशीलता नहीं बची है?

ये भी पढ़ें—हो जाएं सावधान! फर्जी पुलिस ने मचाया कहर, नहीं हुए सतर्क तो पड़ सकते हैं लेने के देने

यादव ने कहा कि जंगलराज में दिन पर दिन खतरनाक होती कानून व्यवस्था से देश ही नहीं विदेशों तक में उत्तर प्रदेश की बदनामी हो रही है। इसके लिए भाजपा सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है। कानून की लचर व्यवस्था और पुलिस तंत्र की संवेदनहीनता के चलते प्रदेश की बहू-बेटियों की जिंदगी असुरक्षित है। अखिलेश यादव ने कहा कि विडम्बना है कि मुख्यमंत्री के तमाम बयानों और सरकार के तमाम फैसलों के बाबजूद महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। यही नहीं दुष्कर्म के साथ जिंदा जला देने जैसे जघन्य कांड भी होने लगे है।

मुख्यमंत्री ने कल ताबड़तोड़ कई घोषणाएं की। फास्टट्रैक स्पेशल कोर्ट, रात में महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पुलिस फोर्स जैसी व्यवस्थाओं पर प्रदेश मंत्रिमण्डल ने निर्णय किया। पहले भी सख्त से सख्त कार्यवाही और अपराध के प्रति जीरों टालरेंस जैसे मुहावरे मुख्यमंत्री के श्रीमुख से सुने गए हैं।

ये भी पढ़ें—सोनिया-माया-ममता को भाये महिला अत्याचारी, सबको दिलाई कुर्सी

उन्होंने कहा कि नतीजा हर बार ढाक के तीन पात जैसा दिखाई दिया है। उन्नाव के जघन्य कांड के बाद भी दुष्कांड हो रहे हैं। अजीब बात है कि जो पुलिस दिन में बच्चियों-महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती वह रात में अकेली महिला को क्या सुरक्षा देगी?

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story