×

UP Politics: बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से युवा परेशान, अराजकता फैला रही सरकार बोले- अखिलेश यादव

UP Politics: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने और नकारात्मकता को बढ़ावा देने की राजनीति करती है। नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिल रहे भारी जनसमर्थन से भाजपा में बौखलाहट है।

Anant Shukla
Published on: 10 May 2023 8:08 PM GMT
UP Politics: बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से युवा परेशान, अराजकता फैला रही सरकार बोले- अखिलेश यादव
X
akhilesh yadav (Photo-Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। सरकार प्रदेश में अराजकता फैला रही है। झूठे वादे करना और दूसरों पर झूठे आरोप लगाने के अलावा भाजपा के पास और कुछ नहीं है। भाजपा सरकार को विकास कार्य और जनता की सुविधाओं से कोई मतलब नहीं है। प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वादों और बहकावों से अब ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के अवसर पर जनता भाजपा का सफाया करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने और नकारात्मकता को बढ़ावा देने की राजनीति करती है। नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिल रहे भारी जनसमर्थन से भाजपा में बौखलाहट है। जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार और नगर निगमों के मेयरों से हिसाब लेने को तैयार है। नगर निकायों में भाजपा के सत्ता काल में न कहीं कूड़ा उठा, न ही साफ सफाई पर ध्यान दिया गया। जनता को सामान्य नागरिक सुविधाएं भी नहीं मिली। किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं, व्यापारियों, से किये वादों को पूरा नहीं किया। भाजपा ने अपने संकल्प पत्रों को कूड़ेदान में फेंक दिया। पूरे निकाय चुनाव में भाजपा नेताओं ने जनता के हितों और सुविधाओं की बात नहीं की।

भाजपा ने जनता को स्मार्ट सिटी का सपना दिखाया। प्रदेश का एक भी शहर स्मार्ट सिटी के मानक को पूरा नहीं कर रहा है। भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार और लूट की। समाजवादी सरकार ने जो अच्छे काम किए भाजपा ने उन्हें बर्बाद किया।

समजवादी पार्टी नें मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र

समाजवादी पार्टी नें मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली को पत्र प्रेषित कर रामपुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र-34 स्वार और मिर्जापुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र-395 छानबे में उपचुनाव के मतदान में धांधली तथा सत्तापक्ष द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने तथा बूथ कैप्चर करने की शिकायतों को तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story