UP Politics: BJP सरकार में जमकर हो रही कालाबाजारी, आम जन महंगाई से परेशान, बोले-अखिलेश यादव

UP Politics: अखिलेश यादव ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाने के बाद बीजेपी ने खाद्य तेलों, दाल, चावल, आटा के दाम बढ़ा दिए हैं। सब्जियों की मंहगाई नें तो आम जन की कमर तोड़ दी है।

Anant Shukla
Published on: 17 July 2023 4:07 PM GMT (Updated on: 17 July 2023 5:40 PM GMT)
UP Politics: BJP सरकार में जमकर हो रही कालाबाजारी, आम जन महंगाई से परेशान, बोले-अखिलेश यादव
X
Akhilesh Yadav (PHOTO: social media )

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई का अमृतकाल चल रहा है। बीजेपी ने चुनाव में महंगाई को लेकर जनता से झूठा वादा किया। बीजेपी सरकार की आर्थिक नीतियां पूरी तरह से विफल है। महंगाई से पूरे देश में हाहाकार मचा है। भराजपा सरकार के सत्ता में आते ही मंहगाई लगातार बढ़ रही है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद लगातार महंगाई बढ रही है। डीजल, पेट्रोल, गैस, रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों से जनता पहले ही परेशान है। अब बीजेपी सरकार में पेट्रोलियम पदार्थों पर मिलने वाली सब्सिडी लगभग खत्म कर दी गई है।

बढ़ती मंहगाई से आम जनता परेशान

अखिलेश यादव ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाने के बाद बीजेपी ने खाद्य तेलों, दाल, चावल, आटा के दाम बढ़ा दिए हैं। सब्जियों की मंहगाई नें तो आम जन की कमर तोड़ दी है। लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। इस सरकार में जमकर कालाबाजारी हो रही है। सरकार को इसपर जवाब देना चाहिए की कालाबाजरी से आने वाला पैसा किसकी जेब में जा रहा है।

भाजपा की नीतियां गरीब और किसान विरोधी

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी की नीतियां गरीब, किसान, मध्यमवर्ग विरोधी है। इस सरकार की नीतियां पूंजीपतियों और चंद उद्योगपतियों के लिए है। आम जनता को झूठे वादों के जरिए गुमराह किया जा रहा है। बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय और अत्याचार से आम जनता हताश व निराशा है।

सपा अम्बेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गांधी सभागार लखनऊ में सोमवार को सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के साथ बहुजन समाज के अस्तित्व, सुरक्षा, मान सम्मान और स्वाभिमान को बचाने के लिए भाजपा को सबक सिखाना जरूरी है। इसके लिए लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को हराना हो। इस अवसर पर राष्ट्रीय कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिये। उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story