×

UP Politics: स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी, अस्पतालों का हाल बेहाल, मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज बोले अखिलेश यादव

UP Politics: बोले- राजधानी लखनऊ के अस्पतालों की हालत भी सोचनीय है। लखनऊ के बलरामपुर, लारी, मेडिकल कॉलेज और लोहिया अस्पताल में गरीब और गंभीर मरीजों की समय से इलाज न मिलने से सांसे थम रही हैं। डाक्टरों की संवेदनहीनता से मरीज तड़प-तड़प कर जान दे रहे हैं।

Anant Shukla
Published on: 22 May 2023 7:04 PM GMT
UP Politics: स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी, अस्पतालों का हाल बेहाल, मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज बोले अखिलेश यादव
X
akhilesh yadav (Photo-Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की लाख घोषणाओं और स्वास्थ्य मंत्री की तमाम छापामारी के बावजूद उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। भाजपा सरकार मरीजों को दवा और इलाज मुहैया कराने में भी नाकाम साबित हुई है। भाजपा सरकार ने केन्द्र में 9 साल और प्रदेश में भी 6 साल के शासन काल में जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार और परेशानिया ही दी है।

समय से नहीं मिल रहा इलाज-अखिलेश

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अस्पतालों में मरीज भाजपा सरकार के ध्वस्त स्वास्थ्य सिस्टम की खामियों के शिकार बन रहे हैं। राजधानी लखनऊ के अस्पतालों की हालत भी सोचनीय है। लखनऊ के बलरामपुर, लारी, मेडिकल कॉलेज और लोहिया अस्पताल में गरीब और गंभीर मरीजों की समय से इलाज न मिलने से सांसे थम रही हैं। डाक्टरों की संवेदनहीनता से मरीज तड़प-तड़प कर जान दे रहे हैं।

डाक्टर्स प्राइवेट अस्पतालों में कर रहे प्रैक्टिस

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा नहीं है कि शासन-प्रशासन के शीर्ष पर बैठे लोगों को हालात की जानकारी न हो। किन्तु अपनी नाकामियां छुपाने के लिए सीर्फ जांच रिपोर्टें ही मंगा जाता है। डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस और अवैध प्रमाण पत्र के चल रहे। अस्पतालों पर मरीजों की शिकायतों पर भी बमुश्किल कार्रवाई होती है। खुद मुख्यमंत्री जी के गृहजनपद में ही मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अखिलेश ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108, प्रसूताओं को अस्पताल लाने और घर जाने के लिए 102 उत्तम एम्बूलेंस सेवा को भी भाजपा सरकार ने चौपट कर दिया है। भ्रष्टाचार और सरकारी खजाना की लूट के चलते ही प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में घोर अव्यवस्था और अराजकता है। सीएचसी, पीएचसी और मेडिकल कॉलेजों में डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवा कैसे बहाल हो सकती है? भाजपा राज से छुटकारा मिलने पर ही जनता को पुनः इन सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story