×

CAA के विरोध में खड़ी हुईं अखिलेश यादव की बेटी, धरनास्थल से फोटो हुई वायरल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रर्दशन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी टीना यादव भी शामिल होने पहुंची थीं।

Shreya
Published on: 21 Jan 2020 6:01 AM GMT
CAA के विरोध में खड़ी हुईं अखिलेश यादव की बेटी, धरनास्थल से फोटो हुई वायरल
X
CAA के विरोध में खड़ी हुईं अखिलेश यादव की बेटी, धरनास्थल से फोटो हुई वायरल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रर्दशन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी टीना यादव भी शामिल होने पहुंची थीं। अखिलेश यादव की बेटी टीना यादव ने हुसैनाबाद घंटाघर पर हो रहे प्रर्दशन में पहुंचकर सबको सकते में डाल दिया। टीना के पहुंचते ही धरने पर बैठी लड़कियां उनके साथ सेल्फी लेती नजर आईं। जानकारी के मुताबिक, टीना 18 जनवरी को धरनास्थल पर पहुंची थीं, लेकिन अब उनकी फोटो काफी वायरल हो रही है।

शायर मुनव्वर राणा की बेटियों पर FIR दर्ज

बता दें कि पुलिस द्वारा विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में शायर मुनव्वर राणा की बेटियों सुमैया और फौजिया को भी आरोपी बनाया गया है। सुमैया और फौजिया पर धारा 144 का उल्लंघन करने और सरकारी कर्मचारी पर हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें: मस्जिदों में लाउड स्पीकर पर कोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- बिगड़ता है सामजिक संतुलन

महिलाओं के साथ बच्चे भी धरने में शामिल

पुराने लखनऊ में शुक्रवार से नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन शुरु हुआ था। शुक्रवार से पुराने लखनऊ स्थित घंटाघर के सामने महिलाएं दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रही हैं। इस विरोध में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हैं। धरने पर बैठीं महिलाओं का कहना है कि जब तक सरकार सीएए और एनआरसी को वापस नहीं लेती, तब तक वो लोग अपना धरना समाप्त नहीं करेंगी।

यह भी पढ़ें: तबाही का खौफनाक मंजर: यहां नोवेल कोरोना वायरस का प्रकोप

महिलाओं ने पुलिस पर कंबल जब्त करने का लगाया आरोप

बता दें कि इससे पहले धरने पर बैठीं महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि इतनी ठंड होने के बावजूद पुलिस ने शनिवार देर रात उनके कंबल जब्त कर लिए थे। हालांकि, पुलिस ने बाद में एक बयान जारी कर संबंधित मामले पर सफाई दी। पुलिस का कहना है कि कुछ सामाजिक संगठन इन महिलाओं को कंबल बांट रहे थे, तभी बड़ी संख्या में जो लोग इस धरने में शामिल नहीं थे, वो भी कंबल लेने के लिए वहां पहुंच गए। भीड़ और अफरा-तफरी रोकने के लिए वहां से कंबल हटवाए गए।

यह भी पढ़ें: लाजवाब फीचर्स वाला Samsung Galaxy Note 10 Lite आज होगा भारत में लॉन्च

Shreya

Shreya

Next Story