×

भरभराकर गिरी दीवार: मलबे में दबे सात मासूम, बच्चों की चीखों से अलीगढ़ में कोहराम

जर्जर दीवार बुधवार को अचानक भरभराकर गिर गयी। दीवार ढ़हने से उसके पास मौजूद 7 बच्चे मलबे के नीचे दब गए। हादसे से लोगों में हड़कंप मच गया।

Shivani Awasthi
Published on: 27 Jan 2021 2:09 PM GMT
भरभराकर गिरी दीवार: मलबे में दबे सात मासूम, बच्चों की चीखों से अलीगढ़ में कोहराम
X

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसके बाद बच्चों की चीखें पूरे इलाके में गूँज उठीं। यहां एक मकान की जर्जर दीवार बुधवार को अचानक भरभराकर गिर गयी। दीवार ढ़हने से उसके पास मौजूद 7 बच्चे मलबे के नीचे दब गए। हादसे से लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी बच्चों को मलबे के नीचे से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।

जर्जर दीवार गिरने से बड़ा हादसा

दरअसल, मामला अलीगढ के इगलास थाना क्षेत्र के छेछऊ इलाके का है, यहां आज अचानक भीषण हादसा हो गया। एक मकान के पास बच्चे खेल रहे थे, तभी एक जर्जर दीवार अचानक जमींदोज हो गयी। इस दौरान 7 बच्चे मलबे के नीचे दब गए।

ये भी पढ़ेंः जेल में मौतः सहारनपुर कारागार पुलिस के उड़े होश, कैदी के परिवार का बड़ा आरोप

7 बच्चे मलबे में दबे, एक की हालत नाजुक

घटना के बाद शोर मच गया। आसपास के लोगों ने बच्चों को देखा तो फटाफट सबके मलबे से निकाला। सभी बच्चे घायल हो गए थे। आनन फानन घायल बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया। सभी का इलाज जारी है, हालांकि एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर घायल बच्चे को सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

पुलिस भी मौके पर पहुंची

जानकारी के मुताबिक, घायल बच्चों में शेरू, विशाल, माही, भावना, बुलबुल, कान्हा और करिश्मा का नाम शामिल हैं। वहीं इन बच्चों की उम्र दो से आठ साल के बीच की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस को भी घटना की जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story