×

Aligarh News: नहर में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति की शव, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Aligarh News: आसपास मौजूद लोगों के माध्यम से अज्ञात शव की शिनाख्त करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 16 May 2023 3:35 PM GMT
Aligarh News: नहर में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति की शव, नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
X
Aligarh News (photo: social media )

Aligarh News: खैर थाना क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल हाईवे स्थित जेसी नगला गांव की नहर में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। नहर में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सूखी नहर में पड़े शव को बाहर निकाला। आसपास मौजूद लोगों के माध्यम से अज्ञात शव की शिनाख्त करने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

जनपद अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल हाईवे स्थित पुरानी सिंचाई विभाग की नहर में स्थानीय ग्रामीणों ने यह शव देखा। मंगलवार की सुबह खेतों में काम करने जा रहे ग्रामीणों की नजर इस अज्ञात शव पर पड़ी तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसे पहचानने की कोशिश की, लेकिन कोई मृतक के बारे में कुछ नहीं बता सका। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस से क्षेत्र से हाल ही में लापता हुए लोगों की सूची खंगाली लेकिन मृतक का हुलिया उनसे मेल नहीं खाता दिखा। दूसरी तरफ कोई भी इस मृत व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी देने की स्थिति में नहीं मिला।

लोगों ने शव को पहचानने से साफ तौर पर मना कर दिया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। इस व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसको लेकर भी रहस्य गहराया हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके पास कोई ऐसा कागज या सामान भी नहीं मिला, जिससे कोई सुराग लग सके। आसपास के थानों और जनपदों की पुलिस को मृतक के हुलिया के बारे में जानकारी दे दी गई है। मृतक की शिनाख्त होते ही इस मामले में आगे की तफ्तीश शुरू कर दी जाएगी।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story