×

Aligarh News: किन्नरों ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, छह लोगों के खिलाफ एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस

Aligarh News: पीड़ित ने बताया कि उसका किन्नरों के दूसरे गुट के साथ पहले से विवाद चल रहा है। वह दूसरे गुट के साथ रहता है और आरोपी दूसरे गुट के हैं। इसलिए आरोपी हमेशा से ही उसके साथ गलत करना चाहते थे। अब आरोपियों ने उसका प्राइवेट पार्ट काटकर उसे क्षति पहुंचाई है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 3 Sep 2023 12:20 PM GMT
Aligarh News: किन्नरों ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, छह लोगों के खिलाफ एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस
X
(Pic: Newstrack)

Aligarh News: जिले के जवां थाना क्षेत्र में एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे हाइवे पर फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने किन्नरों के ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे बेहोश करके उसका प्राइवेट पार्ट काटा है। फिर उसे मरने के लिए सड़क के किनारे फेंक दिया। जब उसे होश आया तो पता चला कि आरोपियों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया है। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था और उसे काफी दर्द हो रहा था। जिसके बाद पीड़ित युवक ने जवां थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बुलंदशहर का रहने वाला है युवक

पीड़ित युवक ने बताया कि वह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। वह पिछले 10 सालों से अलीगढ़ के कासिमपुर में रह रहा है और किन्नरों के साथ रहकर नाच गाने का काम करता है। वह 25 अगस्त को रामपुर से नारऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बुलेरो गाड़ी आई और उसे पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी के अंदर दूसरे गुट के आधा दर्जन किन्नर मौजूद थे। उन्होंने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसे 31 अगस्त को होश आया तो वह जवां बाईपास पर पड़ा हुआ था। उठने के बाद उसे पेशाब आया तो वह पेशाब करने गया। तब उसे पता चला कि उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है। जिसके बाद पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित ने बताया कि उसका किन्नरों के दूसरे गुट के साथ पहले से विवाद चल रहा है। वह दूसरे गुट के साथ रहता है और आरोपी दूसरे गुट के हैं। इसलिए आरोपी हमेशा से ही उसके साथ गलत करना चाहते थे। अब आरोपियों ने उसका प्राइवेट पार्ट काटकर उसे क्षति पहुंचाई है। भविष्य में आरोपी उसके साथ और बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध

सीओ थर्ड अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किन्नरों के गुट में पहले से ही सीमा विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते दोनों गुट पहले भी कई बार आमने-सामने आ चुके हैं। एक गुट ने दूसरे गुट पर पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना चल रही है। अब उसी गुट के युवक ने प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल से घटना की सत्यता का पता चल जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story