×

Aligarh News: खेलों को बढ़ावा देने के लिए निकाली गई मशाल रैली, धूमधाम से होंगे यूनिवर्सिटी गेम्स

Aligarh News: महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में इसका स्थानीय समापन किया गया। जिसके बाद यह मशाल रैली जनपद बदायूं के लिए रवाना हो गई।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 19 May 2023 2:49 PM GMT
Aligarh News: खेलों को बढ़ावा देने के लिए निकाली गई मशाल रैली, धूमधाम से होंगे यूनिवर्सिटी गेम्स
X
Aligarh News (photo: social media )

Aligarh News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली को जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मशाल रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में इसका स्थानीय समापन किया गया। जिसके बाद यह मशाल रैली जनपद बदायूं के लिए रवाना हो गई।

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के सफल आयोजन के लिए लखनऊ से चलकर मशाल रैली अलीगढ़ पहुंची थी। महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा योग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना के साथ विकास भवन के सामने से इस रैली में शामिल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

पढ़ाई के अलावा खेलने की भी नहीं होती कोई उम्र

डीएम ने कहा कि मशाल रैली युवाओं व बच्चों में खेलों के प्रति जागरूकता एवं रुचि पैदा करेगी। जिस प्रकार से पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। उसी प्रकार से हर उम्र के लोगों को अपनी रुचि के अनुसार कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए। खेलों से तन और मन दोनों तंदुरुस्त रहते हैं। मशाल रैली का जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शुभंकर के साथ फोटो खिंचवाई। उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को सफलतापूर्वक आयोजन के लिए 5 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया गया था। यह रैली अलीगढ़ पहुंची तो स्थानीय लोगों में इसके स्वागत एवं खिलाड़ियों के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ लगी रही। गौरतलब है कि खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत 25 मई से 3 जून तक प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, बनारस एवं गौतमबुद्धनगर में लगभग 16 प्रकार के खेल आयोजित किए जा रहे हैं।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story