×

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा को बड़ा झटका, कल्याण सिंह के गढ़ में ही हार गए चुनाव

Aligarh News: पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और श्रीराम मंदिर आंदोलन के अगुवा रहे स्व.कल्याण सिंह के गांव अतरौली में भाजपा नगर निकाय चुनाव हार गई है। जबकी उनके पुत्र राजीव सिंह सांसद और पौत्र संदीप सिंह मंत्री है। ऐसे में वहां से निकाय चुनाव हारना भाजपा के लिए बड़ा झटका है।

Anant Shukla
Published on: 13 May 2023 10:58 PM GMT (Updated on: 13 May 2023 11:06 PM GMT)
UP Nikay Chunav 2023: भाजपा को बड़ा झटका, कल्याण सिंह के गढ़ में ही हार गए चुनाव
X
BJP performance in Sitapur Municipality elections (Photo-Social Media)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और श्रीराम मंदिर आंदोलन के अगुवा रहे स्व.कल्याण सिंह के गांव अतरौली में भाजपा नगर निकाय चुनाव हार गई हैं। जबकी उनके पुत्र राजीव सिंह सांसद और पौत्र संदीप सिंह मंत्री है। ऐसे में वहां से निकाय चुनाव हारना भाजपा के लिए बड़ा झटका है। अतरौली नगरपालिका से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी वीरेन सिंह ने जीत दर्ज की।

अलीगढ़ के नए मेयर प्रशांत सिंघल

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रशांत सिंघल मेयर के पद पर जीत दर्ज की है। 26वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 187634 वोट मिले। तो वहीं समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी को 132755 वोटों से संतोष करना पड़ा। जबकि तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी सलमान शाहिद रहे जिन्हें 49065 वोटों से संतोष करना पड़ा है। भाजपा प्रत्याशी प्रशांत सिंहल ने 187634 वोट हासिल करते हुए। 54879 वोट के साथ बड़े अंतर से जीत दर्ज की। 1995 में नगर निगम बनने के बाद से लगातार भाजपा ही जीतती आई थी। लेकिन 2017 में बसपा ने पहला मुश्लिम मेयर दिया था।

जलभराव की समस्या दूर करना है लक्ष्य

प्रशांत सिंघल ने कहा कि बचपन से सुनाता हुआ आ रहा हूं कि बारिश होने पर शहर में पानी भर गया है। वहीं थोड़ी सी भी बारिश होने पर सबसे ज्यादा पानी उनके ही इलाके में भरता है। उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी और शहर के अंदर होने वाले जलभराव पर प्लानिंग के साथ काम किया जाएगा। हाउस टैक्स के जितने भी मामले हैं, इन सभी मामलों को भजपा के विधायक,सांसद को साथ लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के सामने रखा जाएगा। हाउस टैक्स को लेकर जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसको जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होने अपनी जीत का श्रेय जनता को दिया बोले- जनता का हर फैसला उन्हें मंजूर होगा।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story