×

मिली असली अनामिका: नाम बदल कर रही थी ये काम, अब है सलाखों के पीछे

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर में अनामिका शुक्ला के नाम पर विज्ञान वर्ग की पूर्ण कालिक शिक्षिका के रूप में काम कर रही अनीता नाम की महिला को आलापुर थाने के उप निरीक्षक लल्लन यादव ने मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया।

Roshni Khan
Published on: 13 Jun 2020 10:28 AM GMT
मिली असली अनामिका: नाम बदल कर रही थी ये काम, अब है सलाखों के पीछे
X

अम्बेडकर नगर: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामनगर में अनामिका शुक्ला के नाम पर विज्ञान वर्ग की पूर्ण कालिक शिक्षिका के रूप में काम कर रही अनीता नाम की महिला को आलापुर थाने के उप निरीक्षक लल्लन यादव ने मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अनीता ने इसके पीछे पुष्पेंद्र की भूमिका बतायी और कहा कि वह उसके झांसे में आ गयी थी।

ये भी पढ़ें:नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह कल CM केजरीवाल से करेंगे मुलाकात

अनीता ने विद्यालय में जो पता लिखाया था वह भी गलत निकला। गौरतलब है कि अनामिका शुक्ला के नाम पर काम करने वाली अनीता ने 8 मार्च 2019 को कार्यभार ग्रहण किया था। उसने 12 मार्च को वार्डेन के व्हाट्सएप पर अपना त्यागपत्र भेजा था और गायब हो गयी थी। अपने साथ वह अपने लड़के को भी लेकर गयी थी। अनीता के अनुसार मानदेय पुष्पेंद्र के खाते में जाता था जिसमे से 10 हजार रूपये वह उसे देता था। पति की मौत के बाद पुष्पेंद्र ने उसे काम दिलाने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें:बच्चों के लिए भगवान बनी रेलवे चाइल्ड लाइन, ऐसे करी इनकी मदद

फिलहाल जिले के शिक्षा विभाग के लिए पहेली बनी अनीता पत्नी स्व कप्तान सिंह गांव लक्ष्मण पुर जसमयी थाना बेवर, मैनपुरी की रहने वाली है। यह फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद बीएसए अतुल कुमार सिंह ने गत छः जून को आलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लग गयी थी। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी महिला को जेल भेजा जा रहा है।मास्टर माइंड पुष्पेंद्र पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story