×

मचा हाहाकार: अब चिकित्सक की कोरोना से मौत, मरने वालों का आंकड़ा इतना

उनके साथ उनके बड़े लड़के की रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आयी थी और वह भी लखनऊ में भर्ती है। इस बीच उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य भी कोरोना से संक्रमित पाए गए।

Newstrack
Published on: 26 July 2020 9:34 AM GMT
मचा हाहाकार: अब चिकित्सक की कोरोना से मौत, मरने वालों का आंकड़ा इतना
X

अम्बेडकर नगर: जिले में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार को लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान में कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती नेवरी निवासी चिकित्सक डॉ घनश्याम की मौत हो गई। उनके निधन का समाचार जैसे ही क्षेत्र में पहुंचा लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

वेंटिलेटर पर थे डॉक्टर

कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद डॉक्टर घनश्याम विश्वकर्मा को गत गुरुवार को ही लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा था।

ये भी पढ़ें- नहीं आएंगी काम ये अंग्रेजी दवाएं, इतनी ज्यादा असरदार होती है मुलेठी

उनके साथ उनके बड़े लड़के की रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आयी थी और वह भी लखनऊ में भर्ती है। इस बीच उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। जिसमें उनकी पत्नी, एक पुत्री व पुत्र शामिल है।

जिले में जारी कोरोना का कहर

डॉ विश्वकर्मा की इंजीनियर पुत्री भी अवकाश में घर आई थी जो जाँच में निगेटिव पाई गयी थी। उनकी दो पुत्रियां अपनी ससुराल में हैं। वह न्योरी बाजार में लगभग 35 साल से निजी प्रेक्टिस कर रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य एकलव्य स्टेडियम में भर्ती किये गए है।

ये भी पढ़ें- देश सोएगा सुकून की नींद: दूर होगी महामारी, तेजी से शुरू ट्रायल

पुत्री शिल्पी ही लखनऊ के लिए गयी है। चिकित्सक की मौत के साथ ही जिले में कोरोना से होने वाली मौत की संख्या सात हो गई है। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ वीके गौतम की भी कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

रिपोर्ट- मनीष मिश्रा

Newstrack

Newstrack

Next Story