×

वाहन और रफ्तार बनी इनका काल, जिले में छह की गई जान

मृत युवकों में एक विशाल यादव 32 निवासी नरकटा बैरागीपुर थाना हंसवर तथा दूसरा विवेक यादव 24 निवासी गुरदासपुर थाना सम्मनपुर का निवासी है।

Newstrack
Published on: 6 July 2020 12:21 PM GMT
वाहन और रफ्तार बनी इनका काल, जिले में छह की गई जान
X

अंबेडकर नगर: बीते 24 घंटे में हुई अलग -अलग सड़क दुर्घटनाओं में छः लोगों की मौत हो गई है। टाण्डा, अकबरपुर, आलापुर क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सम्बन्धित लोगों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सड़क दुर्घटनाओं में गईं जानें

पहली दुर्घटना सोमवार की देर रात बसखारी मार्ग पर जिला मुख्यालय के निकट न्योतरिया गांव के पास हुई। अकबरपुर थाने के सामने स्थित गदांया गांव निवासी 30 वर्षीय राजू व 50 वर्षीय जमील अहमद व एक अन्य व्यक्ति इण्डिगो कार से बरियावन गये हुए थे। रात लगभग 11 बजे वापस आते समय न्योतरिया गांव के निकट कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में घुस गयी। इस दुर्घटना में राजू व जमील की मौत हो गई तथा कार में पीछे बैठा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें- SSP पर कार्यवाही: इस IPS ने डीजीपी को लिखा पत्र, की ये मांग

जिसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा मंगलवार की सुबह टाण्डा थाना क्षेत्र के सुन्थर गांव के निकट अज्ञात स्कार्पियो वाहन ने पल्सर मोटर साइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृत युवकों में एक विशाल यादव 32 निवासी नरकटा बैरागीपुर थाना हंसवर तथा दूसरा विवेक यादव 24 निवासी गुरदासपुर थाना सम्मनपुर का निवासी है।

दूध बेचकर लौट रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

एक अन्य दुर्घटना में आलापुर थाना क्षेत्र में दूध बेंचकर घर लौट रहा अधेड़ अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार इसौरी नसीरपुर निवासी 65 वर्षीय जियालाल मंगलवार की सुबह दूध बेंचकर वापस घर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- SSP पर कार्यवाही: इस IPS ने डीजीपी को लिखा पत्र, की ये मांग

बिड़हर चहोड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनकी कुछ देर बाद मौत हो गयी। इसके अलावां मंगलवार की सुबह ही दोस्तपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। समाचार प्रेषण तक वृद्ध की पहचान नही हो सकी थी।

रिपोर्ट- मनीष मिश्रा

Newstrack

Newstrack

Next Story