×

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का दो दिवसीय अमेठी दौरा कल से

सुबह साढ़े दस बजे वह सड़क मार्ग से  सीधे अमेठी के ताला स्थित सगरा तालाब पहुंचेंगी। यहां वह तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ करेंगी।

SK Gautam
Published on: 13 April 2023 5:20 PM GMT
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का दो दिवसीय अमेठी दौरा कल से
X

लखनऊ: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी 11 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंच रही हैं। यहां वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ तीन विकास खंड क्षेत्रों में चैपाल लगा कर लोगों की समस्याओं से रूबरू होंगीं।

स्मृति ईरानी का 11 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम

सुबह साढ़े दस बजे वह सड़क मार्ग से सीधे अमेठी के ताला स्थित सगरा तालाब पहुंचेंगी। यहां वह तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ करेंगी।

ये भी देखें : भाजपाईयों पर डेंगू का वार, कार्यालय में मच गया हडकंप

सुबह साढ़े 11 बजे वह अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी, जहां वह रेलवे महकमे के डीआरएम के साथ स्टेशन का निरीक्षण करेंगी।

दोपहर साढ़े 12 बजे से कलेक्ट्रेट में सलोन-ऊंचाहार रेलवे लाइन निर्माण को लेकर डीआरएम व जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

दोपहर डेढ़ बजे वह अमेठी के ताला स्थित मुकुटनाथ मंदिर में दीदी व सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत चैपाल लगाकर शिकायतें सुनेगी।

चैपाल लगाकर जन समस्याएं सुनेंगी

दोपहर तीन बजे से चार बजे तक वह जामो के गौरा बाजार गांव में चैपाल लगाकर समस्याएं सुनेंगी। शाम पांच बजे वह जगदीशपुर के मिश्रौली गांव में चैपाल कार्यक्रम में शामिल होंगी।

शाम छह बजे वह भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी के घर पहुंच कर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करेंगी।

शाम साढ़े सात बजे वह गौरीगंज में लिए गए आवास पर रात्रि विश्राम करेंगी।

ये भी देखें : आपने हमें याद दिलाया कि उन्होंने क्या किया है। मैं इस अपराध के लिए दुखी और शर्मिंदा हूं: आर्कबिशप

स्मृति ईरानी का 12 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम

सुबह दस बजे वह गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित आशा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। यही पर वह परिषदीय स्कूलों में बनने वाले किचन गार्डन की शुरुआत करेंगी।

सुबह 11 बजे से 12 बजे तक से वह भादर विकास खण्ड के छीड़ा गांव में चैपाल लगा कर शिकायतें सुनेंगी।

दोपहर 1 बजे वह इसी विकास क्षेत्र के त्रिसुंडी गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप में सेना भर्ती की तैयारियों की समीक्षा करेगी।

दोपहर ढाई बजे वह बहादुरपुर के राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

शाम चार बजे वह बहादुरपुर से लखनऊ के लिए रवाना होंगी।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story