×

Amethi: 'मोहब्बत तो ये है...गेस कीजिये हम किस पर हंस रहे', स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, ट्रोलर्स को करारा जवाब

Smriti Irani News : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों अपने लोकसभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही हैं। इसी दौरान एक फरियादी कांग्रेस की टी शर्ट पहनकर स्मृति के पास आया था।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 9 Jun 2023 3:35 PM GMT
Amethi: मोहब्बत तो ये है...गेस कीजिये हम किस पर हंस रहे, स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, ट्रोलर्स को करारा जवाब
X
बुजुर्ग से बात करतीं स्मृति ईरानी (Social Media)

Smriti Irani News केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने कांग्रेस पर तंज कसा। स्मृति ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की 'मोहब्बत की दुकान' वाले बयान पर उन्हें ट्वीट के जरिए घेरा। लिखीं, 'ये है मोहब्बत…जब काम उनसे ना बने और हम तक पहुंचे क्योंकि वे भी जानते हैं कि हमने की है।' केंद्रीय मंत्री के ट्वीट पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल किया। स्मृति ने पलटकर उसके जवाब में एक फोटो और शेयर किया। स्मृति ईरानी ने जो फोटो शेयर किया, उसमें वह व्यक्ति प्रियंका गांधी की फोटो वाली टी शर्ट पहन रखा है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार (09 जून) को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की। इस ट्वीट के जरिये उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है। उसमें एक वृद्ध स्मृति ईरानी से बात कर रहा है। उसने कांग्रेस की तस्वीर वाली टी शर्ट पहन रखी है।

स्मृति ने ट्वीट में क्या लिखा?

स्मृति ईरानी ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस पर हमला बोला। उनका इशारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ था। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' वाले बयान पर तंज कसते हुए लिखा, 'मोहब्बत तो ये है।उन्होंने आगे लिखा कि जब काम उनसे ना बने और हम तक पहुंचे क्योंकि वे भी जानते हैं कि हमने की है 9 साल सेवा।

स्मृति ईरानी को ट्रोल करने की कोशिश

केंद्रीय मंत्री का इशारा कांग्रेस के पूर्व अमेठी सांसद राहुल गांधी की तरफ था। क्योंकि उस वृद्ध ने कांग्रेस की तस्वीर वाली टी शर्ट पहन रखी थी। तस्वीर में स्मृति ईरानी हंस रही हैं। जिस पर एक यूजर ने स्मृति को ट्रोल करने की कोशिश की। यूजर ने लिखा, 'आप इस गरीब की दुर्दशा पर हंस रही हैं। इस बेचारे को ठीक से ये भी नहीं पता होगा कि जिस पार्टी की वो टी शर्ट पहने हुए है। वो आपकी पार्टी नहीं हैं।'

...कौन ज़मीन पर काम करता है?

स्मृति ईरानी ने जवाब में लिखा, कि 'हम दोनों साथ हंस रहे थे। आपने बिना तथ्य जाने आरोप लगाया। इसीलिए उनका चित्र साझा कर रही हूं। उन्हें भी एहसास है। कौन ज़मीन पर काम करता है।' तस्वीर में केंद्रीय मंत्री और टी शर्ट वाला शख्स दोनों हंस रहे हैं।

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ट्वीट पर एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पैसा लेकर तमाशा करने वाले अब पैसा देकर गरीब का मजाक बनाते हैं। जिस पर स्मृति लिखती हैं, 'मजाक हम दोनों कर रहे थे। गेस कीजिये किस पर हंस रहे थे।' उनका इशारा राहुल गांधी की तरफ था।

आपको बताते चलें कि, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों अपनी लोकसभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को सलोन विधान सभा के एक गांव में चौपाल के दौरान एक फरियादी कांग्रेस की टीशर्ट पहन कर स्मृति के पास अपनी फरियाद लेकर आया था।

Surya Bhan Dwivedi

Surya Bhan Dwivedi

Next Story