आइसक्रीम फैक्ट्री में अमोनिया का रिसाव- कई मजदूर व स्थानीय नागरिक चपेट में आए, तीन गंभीर

जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में शनिवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से दो दर्जन से अधिक लोग उसकी चपेट में आ गए। जिनमें से तीन लोगों की

Anoop Ojha
Published on: 20 April 2019 1:04 PM GMT
आइसक्रीम फैक्ट्री में अमोनिया का रिसाव- कई मजदूर व स्थानीय नागरिक चपेट में आए, तीन गंभीर
X

मथुरा: जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में शनिवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से दो दर्जन से अधिक लोग उसकी चपेट में आ गए। जिनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अमोनिया गैस से प्रभावित सभी लोगों को अलग-अलग सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें.....बंदरों के उपद्रव से परेशान हैं मथुरावासी, लोकसभा चुनाव में बन गया है बड़ा मुद्दा

अग्निशमन विभाग के अनुसार यह घटना हाईवे थाना क्षेत्र की शिवपुरी कालोनी के निकट औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नगला चंद्रभान में स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में आज सुबह करीब छह बजे घटी। यह फैक्ट्री चंद्रवीर सिंह पुत्र प्रेमसिंह निवासी कृष्णापुरी, मथुरा की है।

यह भी पढ़ें.....इरादे नेक हो तो उड़ने के लिए पंखों की जरूरत नहीं, मथुरा की बेटी बनेगी अमेरिका में देश का चेहरा

सूत्रों के अनुसार रात्रि पाली समाप्त होने से पूर्व ही आइस फैक्ट्री का अमोनिया गैस का पाइप वाल्व के पास से चटक गया। जिसके चलते उसमें से गैस का बहुत तेज रिसाव होने लगा। जिस भी मजदूर ने उसे बंद करने का प्रयास किया और वहां काम कर रहे अन्य लोग उसकी चपेट में आ गये।

यह भी पढ़ें.....मथुरा से चुनाव लड़ने का मिला आर्शीवाद, बस औपचारिक घोषणा बाकी: हेमा मालिनी

उन्हें आंखों में जलन तथा दम घुटने जैसी शिकायत होने लगी। आसपास की कालोनियों में रहने वाले कुछ लोगों को भी इस तरह की शिकायत हुई।

गैस रिसाव की सूचना पाकर इलाका पुलिस व फायर ब्रिगेड के मुख्य अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी संजय शर्मा दमकल सहित मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने लीक हो रहे पाइप का वाल्व बंद कर गैस रिसाव बंद कराया। बीमार लोगों को अस्पताल भिजवाया गया।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story