×

Saras and Arif Friendship: आरिफ ने कानपुर जाकर दोस्त सारस से मुलाकात की, वीडियो में देखिए सारस का आरिफ के प्रति प्रेम

Saras and Arif Friendship: उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले मोहम्मद आरिफ मंगलवार को कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे। चिड़ियाघर पहुंचकर आरिफ ने सारस से मुलाकात की। जैसे ही आरिफ बाड़े के पास में पहंचे तो सारस चहकने लगा।

Jugul Kishor
Published on: 11 April 2023 2:37 PM GMT (Updated on: 11 April 2023 3:29 PM GMT)

Saras and Arif Friendship: उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले मोहम्मद आरिफ मंगलवार को कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे। चिड़ियाघर पहुंचकर आरिफ ने सारस से मुलाकात की। जैसे ही आरिफ बाड़े के पास में पहंचे तो सारस चहकने लगा। आरिफ और सारस का मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है। वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि सारस का आरिक के प्रति कितना प्रेम है।

आरिफ को देख बाड़े के अंदर उड़ने लगा सारस

आरिफ ने सारस से मुलाकात के दौरान उससे हालचाल पूछा। उन्होंने सारस से पूछा कि मुझे पहचान पाये कि नहीं, वहीं, सारस को भरोसा दिया कि वह बहुत जल्द फिर उससे मिलने आएंगे। आरिफ ने सारस से उड़ने के लिए कहा तो सारस बांडे के अंदर ही उड़ने लगा।

यह भी पढ़ें: लोगों को भा गई सारस और आरिफ की जय-वीरू वाली दोस्ती, जुदाई ने की आंखें नम

बता दें कि अमेठी के आरिफ को करीब एक साल पहले एक घायल सारस मिला था। उन्होंने उसका इलाज किया। खिलाया-पिलाया। परिवार के सदस्य की तरह पाला। खूब दुलार किया। नतीजन, सारस को भी आरिफ से दोस्ती हो गई और वह वहीं रहने लगा। दोनों साथ-साथ खाना खाते और घूमते थे। अचानक, एक दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव को इनकी दोस्ती का पता चला तो वह दोनों से मिलने पहुंच गये। उनकी प्रगाढ़ता देख अखिलेश ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। इसके बाद वन विभाग की टीम आई और सारस को पकड़कर ले गई। वन विभाग ने सारस को समसपुर पक्षी विहार में छोड़ दिया है। अब वह कानपुर में है, मंगलवार को जिससे मिलने आरिफ पहुंचे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story