×

Gangster Sanjeev Jeeva: जीवा के हत्यारे विजय का नेपाल कनेक्शन, कैमरे के सामने कबूला गुनाह...बड़े माफिया के संपर्क में था

Gangster Sanjeev Jeeva Murder Case: लखनऊ अदालत परिसर में संजीव जीवा की हत्या मामले में हत्यारे विजय यादव का बड़ा कबूलनामा सामने आया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि, जीवा के हत्या की सुपारी देने वाला अशरफ नाम का शख्स है जो नेपाल में बैठा है।

Aman Kumar Singh
Published on: 12 Jun 2023 9:53 AM GMT (Updated on: 12 Jun 2023 11:14 AM GMT)
Gangster Sanjeev Jeeva: जीवा के हत्यारे विजय का नेपाल कनेक्शन, कैमरे के सामने कबूला गुनाह...बड़े माफिया के संपर्क में था
X
संजीव जीवा और हत्यारा विजय यादव (Social Media)

Gangster Sanjeev Jeeva :संजीव जीवा के हत्यारे विजय यादव का बड़ा बयान आया है। विजय यादव ने कैमरे पर सुनाई कत्ल की कहानी। जीवा की हत्या के बाद पिटाई से घायल विजय का बयान, नेपाल में असलम ने विजय को दी थी जीवा की सुपारी।
विजय यादव ने राजधानी में भरी अदालत में संजीव जीवा की हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद विजय को वकीलों ने पकड़ लिया था और जमकर धुनाई की और उसके बाद पुलिस को सौंप दिया था।

यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा हत्याकांड पूछताछ में आरोपी विजय यादव (Vijay Yadav) ने पुलिस से महत्वपूर्ण खुलासे किये। संजीव जीवा के हत्यारे विजय ने कैमरे के सामने कबूला है कि, उसने क़त्ल की वारदात को कैसे अंजाम दिया। साथ ही, उसने ये भी बताया कि नेपाल में अशरफ नाम के शख्स ने विजय को जीवा के मर्डर की सुपारी दी थी।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि, लखनऊ की एक अदालत में बीते 7 जून को गैंगस्टर संजीव जीवा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद घटनास्थल से ही हत्यारे को दबोच लिया गया था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि संजीव जीवा के हत्या की सुपारी देने वाला अशरफ नाम का शख्स है। असलम का संबंध नेपाल से है। माना जा रहा है, नेपाल में बैठे बड़े माफियाओं ने संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या की साजिश रची थी।

यूपी से फरार माफिया तो नहीं असलम?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जीवा हत्याकांड से पहले विजय यादव के नेपाल में बड़े माफिया से मुलाकात की चर्चा है। फिर यहां ये भी सवाल है कि, आखिर वो है कौन? इसका जवाब विजय ने पुलिस पूछताछ में बीते दिनों दिया है। कई लोगों को शक है कि, असलम जिसने सुपारी दी वो अतीक अहमद का करीबी है। चूंकि, अतीक की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के कई बड़े माफियाओं ने नेपाल में शरण ले रखी है। वो वहीं से अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में ये भी सवाल उठता है कि, क्या पुलिस इस बड़े माफिया तक पहुंच सकती है?

लखनऊ से मैनपुरी जेल तक खंगाल चुकी है पुलिस

इससे पहले, विजय यादव से प्राप्त जानकारी के बाद यूपी पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिशों में जुटी है। पुलिस हत्याकांड की असल वजह और साजिशकर्ता की तलाश में लखनऊ के साथ-साथ मैनपुरी (Mainpuri) जेल भी खंगाल चुकी है। अब तक की पूछताछ में जितनी जानकारी आरोपी विजय यादव से मिली है उसमें से कई गलत पाई गई। विजय यादव ने लखनऊ जेल में बंद जिस आतिफ उर्फ अतीफ का नाम लिया था, वो अभी तक पुलिस को नहीं मिला है।

महज 5 हजार और रिवॉल्वर ही मिली थी

जीवा के हत्यारे विजय यादव ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किये हैं। इन्हीं में उसने दावा किया है कि वो नेपाल के बड़े माफिया के संपर्क में था। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि एक शख्स ने उसे संजीव जीवा की फोटो दिखाई और हत्या की सुपारी दी। मर्डर के लिए 20 लाख रुपए में हत्या की डील हुई। हालांकि, अभी फिलहाल महज 5 हजार और रिवॉल्वर ही मिली थी। पूछताछ में ये बात भी सामने आई कि विजय को नेपाल से कुछ दिन पहले बुलाया गया था।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story