×

लेबर रूम में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी चिकित्सक फरार

अस्पताल के ही एक विवेक नाम के चिकित्सक ने उसे चॉकलेट ऑफर करते हुए प्रपोज किया। महिला चिकित्सक ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया, इसके बाद आरोपी चिकित्सक ने लेबर रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

SK Gautam
Published on: 11 Feb 2021 2:23 PM GMT
लेबर रूम में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी चिकित्सक फरार
X
लेबर रूम में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी चिकित्सक फरार

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जिला अस्पताल में एक चिकित्सक के अपनी सहयोगी 35 वर्षीय महिला चिकित्सक के साथ कथित रुप से दुष्कर्म की कोशिश की गई। घटना के बाद से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा है।

नाइट शिफ्ट में लेबर रूम में काम के वक्त हुई घटना

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने आज बताया कि महिला चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी चिकित्सक फरार है। जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। दर्ज तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि महिला चिकित्सक मंगलवार रात नाइट शिफ्ट में लेबर रूम में कुछ काम कर रही थी।

इस बीच अस्पताल के ही एक विवेक नाम के चिकित्सक ने उसे चॉकलेट ऑफर करते हुए प्रपोज किया। महिला चिकित्सक ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया, इसके बाद आरोपी चिकित्सक ने लेबर रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म्र करने की कोशिश की। किसी तरह महिला चिकित्सक दरवाजा खोलकर बाहर निकली।

ये भी देखें: अयोध्या: विचार गोष्ठी का आयोजन, पं. दीनदयाल उपाध्याय को ऐसे किया याद

डाक्टर विवेक ड्यूटी छोड़कर फरार हो गया

बुधवार देर रात महिला चिकित्सक ने अपने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी पिता के साथ देहली गेट थाने पहुंची। पीड़िता ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटनास्थल क्षेत्र थाना देहली गेट के प्रभारी राजेन्द्र त्यागी के अनुसार अस्वस्थ्य होने के कारण महिला चिकित्सक के 161 सीआरपीसी के अभी तक बयान दर्ज नही हो सके। कल उसके बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। घटना के बाद से आरोपित डाक्टर विवेक ड्यूटी छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है।

ये भी देखें: कानपुर देहात से बड़ी खबर: पूर्व सचिव की जमीन होगी नीलाम, जानें क्या है मामला

सीसीटीवी फुटेज पुलिस के कब्जे में

मामले की जांच में जुटी पुलिस द्वारा अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है। शुक्रवार को महिला चिकित्सक का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। विभाग भी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।विभागीय सूत्रों के अनुसार आरोपित चिकित्सक संविदा पर तैनात है।

रिपोर्ट सुशील कुमार,मेरठ।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story