×

औरैया: बीमारी से परेशान युवक ने की ख़ुदकुशी, लटकाया खुद को फांसी पर

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तालेपुर निवासी कल्याण सिंह दौहरे पुत्र इंदर सिंह काफी समय से बीमार चल रहा था। उसका उपचार कानपुर के किसी अस्पताल में कराया गया था।

Roshni Khan
Published on: 22 Feb 2021 4:56 AM GMT
औरैया: बीमारी से परेशान युवक ने की ख़ुदकुशी, लटकाया खुद को फांसी पर
X
औरैया: बीमारी से परेशान युवक ने की ख़ुदकुशी, लटकाया खुद को फांसी पर (PC: social media)

औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तालेपुर में शनिवार की देर रात एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जागने पर परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

ये भी पढ़ें:Health Tips : प्रसव के दौरान लापरवाही से रुक सकता है नवजात के जबड़े का विकास

तालेपुर निवासी कल्याण सिंह दौहरे पुत्र इंदर सिंह काफी समय से बीमार चल रहा था

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तालेपुर निवासी कल्याण सिंह दौहरे पुत्र इंदर सिंह काफी समय से बीमार चल रहा था। उसका उपचार कानपुर के किसी अस्पताल में कराया गया था। गत दिनों पूर्व वह उपचार करा कर घर वापस लौटा था। फिर दोबारा से वह कानपुर दिखाने के लिए गया। मगर उसे कुछ आराम नहीं मिला। इस पर वह घर वापस आ गया। शनिवार की रात कल्याण सिंह ने परिजनों के साथ खाना खाया और वह अपने कमरे में सोने चला गया।

परिवार के अन्य सदस्य भी अपने अपने कमरों में सोने के लिए चले गए

परिवार के अन्य सदस्य भी अपने अपने कमरों में सोने के लिए चले गए। कल्याण सिंह ने कमरे की अंदर से कुंडी लगा ली। जब सुबह घर के सभी लोग जाग गए और कल्याण सिंह का कमरा नहीं खुला तो इस पर मां कांति देवी कमरे में देखने गई। जैसे ही कांति देवी ने कमरे के अंदर झांक कर देखा तो कल्याण सिंह का शव कपड़े के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। नजारा देखते ही चीखने चिल्लाने लगी।

ये भी पढ़ें:Newstrack: एक क्लिक में पढ़ें आज सुबह 10 बजे की देश और दुनिया की बड़ी खबरें

आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। इस पर शोर मचाना शुरू कर दिया गया। मामले की जानकारी पाते ही ग्रामीण कल्याण सिंह के घर पर पहुंच गए और किसी प्रकार दरवाजा खोला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। बताते चलें कल्याण सिंह की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी। दो भाइयों के बीच मात्र सात विशे खेती थी। प्रथम दृष्टया बीमारी के कारण ही फांसी लगाई जाने का मामला प्रकाश में आ रहा है।

रिपोर्ट- प्रवेश चतुर्वेदी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story