×

विकास दुबे की झूठी लोकेशन देना पड़ा भारी, पुलिस ने उठाया सख्त कदम

बताते चलें कि बीती 2 जुलाई की रात में जनपद कानपुर के थाना चौबेपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। जिसके उपरांत पूरा प्रदेश हिल गया था।

Newstrack
Published on: 5 July 2020 4:28 PM GMT
विकास दुबे की झूठी लोकेशन देना पड़ा भारी, पुलिस ने उठाया सख्त कदम
X

औरैया: कानपुर गोली कांड के मुख्य आरोपी की औरैया एनकाउंटर में मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के चलते जनपद औरैया की साइबर सेल टीम ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें साइबर सेल टीम के प्रभारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया की लगातार औरैया जनपद को अपराध का मुख्य अड्डा बनाए जाने के उद्देश्य से यह खबर चलाई जा रही थी। जिसकी सत्यता पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं परखी गई। मगर इस प्रकार की किसी भी घटना जनपद की सीमा के अंतर्गत नहीं हुई। इसी से परेशान होकर साइबर सेल टीम के प्रभारी द्वारा अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विकास दुबे को लेकर फैल रही अफवाहों पर साइबर सेल सख्त

बताया गया कि यह जानकारी विभिन्न ग्रुपों एवं फेसबुक अकाउंट के माध्यम से की गई है। जिसमें लगातार यह दर्शाया जा रहा है कि कानपुर गोली कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का मोबाइल लोकेशन औरैया में दिखाई दे रहा है। इसके अलावा यह भी दिखाया जा रहा है कि विकास दुबे की आखरी लोकेशन औरैया में दिखाई दी है। इसके उपरांत यह भी भ्रामक प्रचार हो रहा है कि औरैया जनपद की सीमा के अंतर्गत विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें विगत दिनों से जानकारी मिल रही थी कि जनपद की सीमा के अंतर्गत कानपुर गोली कांड का मुख्य आरोपी ठहरा हुआ है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने फेसबुक लाइव पर योगी सरकार से पूछे ये सवाल, कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

जिसकी उनके द्वारा जांच पड़ताल की गई। मगर यह पूरी जानकारी गलत साबित हुई। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए भ्रामक प्रचार करने वालों को चेतावनी भी दी थी और यह भी कहा था कि यदि इस प्रकार की बिना तथ्यों की जानकारी यदि पोस्ट की गई तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मगर कुछ लोगों द्वारा यह बात न मानते हुए फिर भी यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। जिसके तहत साइबर सेल के टीम प्रभारी द्वारा अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया की जिन लोगों द्वारा यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है उनकी शिनाख्त कराए जाने के प्रयास जारी है और शीघ्र वह लोग पुलिस की पकड़ में होंगे।

साइबर सेल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

बताते चलें कि बीती 2 जुलाई की रात में जनपद कानपुर के थाना चौबेपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। जिसके उपरांत पूरा प्रदेश हिल गया था। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार किए जाने के निर्देश दिए गए थे। एक ओर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इतने कड़े नियम बनाए गए। वहीं दूसरी ओर आरोपी के पक्ष में भी कई लोग उतर आए और उन्होंने अपने अपने माध्यमों से सोशल मीडिया पर अपना प्रचार करना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा इन सब चीजों की खोजबीन करते हुए प्रचार करने वालों पर कार्रवाई तय की गई।

ये भी पढ़ें- भक्तों के लिए खुला बाबा विश्वनाथ का दरबार, श्रद्धालुओं के लिए बिछा रेड कारपेट

जिसके तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक सुश्री सुनीति के निर्देशन में साइबर सेल टीम के प्रभारी द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल यह मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज है। मगर सोशल मीडिया पर डाली गई सभी पोस्टों का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसमें सबसे खास बात यह है कि विकास दुबे कोई मामूली अपराधी नहीं था। इसके उपरांत भी कई पुलिस थानों की फोर्स व अन्य जगहों पर वह बिना रोक टोक घूमता रहा और उस पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने में जिला प्रशासन ने आखिरकार क्यों चुप्पी साध ली। जब यह मामला सामने आया तो ऐसा क्या हुआ कि जिसने सभी की नींद उड़ा दी।

रिपोर्ट- प्रवेश चतुर्वेदी

Newstrack

Newstrack

Next Story