×

सिपाही को महंगी पड़ी शादीः एसपी ने किया बर्खास्त, ये थी दूसरी बीवी

जिले के एरवाकटरा थाना में तैनात सिपाही पदम प्रकाश को पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेश पर एसपी सुनीति ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

Newstrack
Published on: 12 Aug 2020 5:07 PM GMT
सिपाही को महंगी पड़ी शादीः एसपी ने किया बर्खास्त, ये थी दूसरी बीवी
X
औरैया पुलिस

औरैया: जिले के एरवाकटरा थाना में तैनात सिपाही पदम प्रकाश को पुलिस उच्चाधिकारियों के आदेश पर एसपी सुनीति ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। इस मामले में बर्खास्त सिपाही की पहली पत्नी प्रगति ने पुलिस उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 2012 में सिपाही पदम प्रकाश यादव पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव कोयला थाना मिरहची एटा के साथ हुई थी।

ये भी पढ़ें: बिहार चुनावः महागठबंधन में मारामारी, राजद एकला चलो पर

महिला सिपाही संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने का आरोप

लेकिन शादी के कुछ ही दिनों के बाद उसने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। घटना के दौरान सिपाही पदम प्रकाश थाना तिर्वा जिला कन्नौज में तैनात था। आरोप है कि वर्ष 2013 में उसका पति महिला सिपाही प्रमिला यादव से लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा।

बताया कि जब वह अपने पति के पास मिलने गई तो उसके पति व महिला सिपाही ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इसके बाद उसके परिजनों ने पदम प्रकाश व महिला सिपाही व उसके परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं समझे। साल 2016 में दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। जिसकी उसको खबर तक नहीं लगी। जानकारी होने के बाद पहली पत्नी प्रगति यादव ने उच्चाधिकारियों को अपनी व्यथा सुनाई। इस प्रकरण में तत्कालीन आईजी आलोक सिंह की ओर से कराई गई जांच में दोनों दोषी साबित हुए।

ये भी पढ़ें: लखनऊ : इंदिरा गांधी आई हास्पिटल में कार्यरत आधा दर्जन कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव

प्रगति यादव का आरोप है कि विभागीय मामला होने के कारण लेनदेन के चलते दोषी होने के बाद भी महिला सिपाही प्रमिला यादव को जांच प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। जबकि उसके आरोपी पति पदम प्रकाश यादव को तत्कालीन आईजी ने बर्खास्त करने के आदेश दे दिए।

इस मामले में एसपी सुनीति ने बताया कि यह मामला उनके यहां का नहीं है। उनके यहां आरोपी सिपाही एरवाकटरा थाने में तैनात था। जिसके संबंध में उच्चाधिकारियों की ओर से दिए गए बर्खास्तगी के आदेश का गत दिवस उन्होंने अनुपालन कराते हुए आरोपी सिपाही पदम प्रकाश को बर्खास्त कर दिया है।

रिपोर्ट: प्रवेश चतुर्वेदी, औरैया

ये भी पढ़ें: ‘नरसिंह नारायण सिंह’ बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, इन्हें आठ मतों से दी शिकस्त

Newstrack

Newstrack

Next Story