×

औरैया: SP व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक, कहा- BJP सरकार में हो रहा व्यापारियों का शोषण

जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है।

Newstrack
Published on: 12 March 2021 12:21 PM GMT
औरैया: SP व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक, कहा- BJP सरकार में हो रहा व्यापारियों का शोषण
X
औरैया: SP व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक, कहा- BJP सरकार में हो रहा व्यापारियों का शोषण

औरैया। समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर भाजपा सरकार की पोल खोली जाएगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि व्यापार सभा के नगर कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है।

BJP सरकार में हो रहा है व्यापारियों का उत्पीड़न

जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। कभी जीएसटी के नाम पर तो कभी अन्य मुद्दों पर वह व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों पर दबाव बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं व्यापारियों को भी चैन से नहीं बैठने दिया जा रहा है। कई प्रकार के टैक्स लगाकर भाजपा सरकार व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न कर रही है।

ये भी पढ़ें... जवान बने मसीहा: महिला को मिला जीवन-दान, अस्पताल में सुनाई दी किल-कारी

'आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है'

सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर इन सभी मुद्दों पर पुनः विचार करते हुए व्यापारियों के हितों का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। इसलिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। बताया कि भाजपा पोल खोलो अभियान सपा व्यापार सभा शीघ्र चलाने जा रही है।

Auraiya

नगर व जिला कार्यकारिणी का गठन

इस दौरान उन्होंने नगर व जिला कार्यकारिणी का गठन किया। बताया कि नगर औरैया की जिम्मेदारी आशीष अग्रवाल को सौपते हुए उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि जिला सचिव नरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष शोभित सिंह, जिला सचिव अमित कुमार, जिला सचिव रितेश चक, विधानसभा उपाध्यक्ष अजीतमल आकाश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष दिबियापुर पुष्पेंद्र कुमार, नगर सचिव दिबियापुर कौशल कुमार बनाए गए है। वार्ता के दौरान मुख्य रूप से जीतू पाठक, शोभित यादव, शिव बाबू, वीरेंद्र महेश्वरी, दिलीप यादव टिंकू शर्मा के अलावा दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही नगर अध्यक्ष बनाए गए आशीष अग्रवाल ने कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह बखूबी पालन करेंगे। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव को पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

रिपोर्ट- प्रवेश चतुर्वेदी

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story