×

औरैया: लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल के विरोध में प्रदर्शन करेंगे सपाई

आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं एवं पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी से आम जनता परेशान हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

Roshni Khan
Published on: 21 Feb 2021 11:43 AM GMT
औरैया: लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल के विरोध में प्रदर्शन करेंगे सपाई
X
औरैया: लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल के विरोध में प्रदर्शन करेंगे सपाई (PC: social media)

औरैया: भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब से प्रदेश में आई है तभी से आम आदमी के ऊपर दबंगों का जलवा कायम हो गया है। वहीं महिलाएं भी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को एक वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें:Y Factor | Faridabad के Badshah Khan Hospital का नाम Manohar Lal Khattar को बदलना चाहिये! | Ep- 144

पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी से आम जनता परेशान हैं

आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं एवं पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी से आम जनता परेशान हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जनपद में आए दिन कोई न कोई घटना हो रही है, जिस पर लगाम लगाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल है। जल्द ही सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त बातें वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक ने कहीं।

क्या वित्त मंत्री ने एक पैसा टैक्स भी अमीरों पर बढ़ाया

शहर के खानपुर चौराहे स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद के आवास पर वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है। महंगाई बढ़ती जा रही है, इससे गरीब के बजट पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि क्या वित्त मंत्री ने एक पैसा टैक्स भी अमीरों पर बढ़ाया, पूरा पैसा गरीब के जेब से जा रहा है। पूर्व विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि हमारी मांग सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी कम करने की है। डीजल की सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी दस गुना और पेट्रोल की पांच गुना बढ़ा दी गई है। आप इसे 2014 की रेट पर लाइए, डीजल और पेट्रोल अपने आप 60-70 रुपये पर आ जाएगा।

ये भी पढ़ें:प्रियंका गांधी फिर पहुंची संगम नगरी, पुलिस की कार्रवाई से घायल हुए लोगों से मिली!!!

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद ने कहा कि पीएम चाहे किसी भी पार्टी का हो, लेकिन होता वो देश का है। आप कृषि कानूनों को निरस्त क्यों नहीं कर सकते, सबसे पहले, उन्होंने (भाजपा) गैस सिलेंडर के लिए सब्सिडी खत्म की और अब पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के पदाधिकारी आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, ओमप्रकाश ओझा, गनेश सिंह, ज्ञान सिंह मौजूद रहे।

रिपोर्ट- प्रवेश चतुर्वेदी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story