×

शेल्टर होम पर मचा घमासान, रुके संक्रमितों ने लगाये ये बड़े आरोप

बताते चलें कि शहर के जालौन चौराहे पर संक्रमित लोगों को रखने के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। जिसमें करीब एक सैकड़ा से अधिक लोग अभी भी रोके गए हैं। बुधवार की रात सेंटर पर रुके कुछ लोगों ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Newstrack
Published on: 2 July 2020 7:50 AM GMT
शेल्टर होम पर मचा घमासान, रुके संक्रमितों ने लगाये ये बड़े आरोप
X

औरैया। कोरोना संक्रमण महामारी से जूझ रहे जनपद का हाल बदतर होता चला जा रहा है। वहीं कोरेंटिन सेंटर में रुके हुए लोग जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं वह लोग यह भी आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें सेंटर पर भूखा रखा जाता है। एसडीएम सदर ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंटरों में रुके लोग घर जाने की चाहत में जिला प्रशासन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

प्रियंका का बंगला: कितना शुभ होगा गोखले मार्ग, अब रहेंगी यहीं पर

जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया

बताते चलें कि शहर के जालौन चौराहे पर संक्रमित लोगों को रखने के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। जिसमें करीब एक सैकड़ा से अधिक लोग अभी भी रोके गए हैं। बुधवार की रात सेंटर पर रुके कुछ लोगों ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें न तो समय पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही वहां पर किसी भी प्रकार की साफ सफाई की व्यवस्था है। उन्होंने यह भी कहा कि नहाने के लिए पानी भी नहीं आता है और रात में बिजली भी बंद कर दी जाती है। जिसके कारण उन लोगों को खासी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।

मुख्तार गैंग बुरा फंसा: सभी पर हुई ताबड़तोड़ कार्यवाई, ये लोग हुए गिरफ्तार

100 लोगों के लिए दो शौचालय

क्वारंटाइन सेंटर पर रुके हुए लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि यहां के शौचालय भी इतने गंदे हैं कि उनमें जाने का मन नहीं करता और 100 लोगों के लिए दो शौचालय खोले गए हैं। इसके अलावा यहां पर प्रतिदिन साफ सफाई भी नहीं कराई जाती है। इससे तो वह लोग संक्रमित होने के बजाय अन्य बीमारियों के कारण काल के गाल में समा सकते हैं।

लोग अपने घरों को जाने के लिए झूठे बहाने बना रहे

इस संबंध में उपजिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि क्वारंटाइन सेंटर में रुके हुए लोग जिला प्रशासन पर बेवजह आरोप लगा रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि वह लोग अपने घरों को जाने के लिए झूठे बहाने बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत दिवस उन्होंने जनपद के नोडल अधिकारी के साथ क़वारेन्टीन सेंटरों में पहुंचकर हकीकत परखी की थी और नोडल अधिकारी द्वारा लोगों से अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली गई थी।

उन्होंने बताया की सेंटर पर रुके हुए कुछ लोगों का कहना है कि वह हमेशा एयर कंडीशन रूम में ही रहते थे। मगर यहां पर व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जो सुविधाएं सभी के लिए मुहैया कराई गई हैं उन्हें भी उसी के अनुसार रहना पड़ेगा। एसडीएम सदर ने सेंटरों पर रुके हुए लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

रिपोर्टर प्रवेश चतुर्वेदी,औरैया

प्रदेश के इस जिले में श्रावण मास में कुछ इस तरह महाकाल की होती है विशेष आराधना

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story