×

प्रियंका का बंगला: कितना शुभ होगा गोखले मार्ग, अब रहेंगी यहीं पर

कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के दिल्ली आवास को खाली कराए जाने की नोटिस के बाद अब सबकी निगाहें लखनऊ के उनके आवास पर टिक गयी हैं।

Newstrack
Published on: 2 July 2020 7:39 AM GMT
प्रियंका का बंगला: कितना शुभ होगा गोखले मार्ग, अब रहेंगी यहीं पर
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के दिल्ली आवास को खाली कराए जाने की नोटिस के बाद अब सबकी निगाहें लखनऊ के उनके आवास पर टिक गयी हैं। लेकिन सवाल इस बात के भी उठ रहे हैं कि प्रियंका वाड्रा का यह ठिकाना उनके लिए कितना शुभ होगा। क्योंकि जहां इस बंगले में रहकर शीला कौल और उनकी बेटी दीपा कौल ने राजनीति की उंचाईयों को छुआ वहीं बाद में उनके परिवार का राजनीतिक कैरियर भी खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें:प्रदेश के इस जिले में श्रावण मास में कुछ इस तरह महाकाल की होती है विशेष आराधना

लखनऊ शिफ्ट होने की कोई घोषणा नहीं हुई है अभी

हांलाकि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने अभी लखनऊ शिफ्ट होने की घोषणा नहीं की है लेकिन कांग्रेस के यूपी मुख्यालय में इस बात की चर्चा तेजी से चल रही है कि प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा अब लखनऊ के इसी बंगले में रहेगी।

यहां यह बताना जरूरी है कि पिछले एक साल से उनकी यूपी में सक्रियता बढी है और उन्होंने योगी सरकार के नाक मे दम कर रखा है। उनके आक्रामक रवैये के चलते ही भाजपा की प्रदेश सरकार को अपने कई फैसले भी बदलने पडे़ हैं।

राजनीतिक पंडितों का दावा है कि अमित शाह जब 2014 में भाजपा के प्रदेश प्रभारी बने थें तो उन्होंने लखनऊ में एनबीआरआई के सामने भाजपा नेता सुधीर हलवासिया का गार्डन व्यूव अपार्टमेंट लेने के बाद लगातार यूपी में अपना डेरा जमाए रखा था। जिसका उन्हे भरपूर लाभ मिला। भाजपा को इस चुनाव में गठबन्धन के साथ 73 सीटे मिली और पार्टी यूपी के दम पर ही केन्द्र की सत्ता में आ गयी। यही नहीं, अमित शाह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया।

कांग्रेस की यूपी प्रभारी है प्रियंका

अब यही स्थिति प्रियंका गांधी वाड्रा की भी है। वह कांग्रेस की यूपी प्रभारी है और उनके कंधो पर पार्टी का पूरा बोझ है। कांग्रेस के कार्यकर्ता यह मानकार चल रहे हैं कि प्रियंका वाड्रा के दम पर ही 2022 में यूपी की सत्ता पर कांग्रेस आ जाएगी। पर सवाल इस बात का है कि प्रियंका के लिए गौतम पल्ली का यह पुराना बंगला कितना शुभ होगा?

ये भी पढ़ें:थर-थर कांपे लोग: अचानक निकला इतना बड़ा सांप, लोगों में मची अफरा-तफरी

इतिहास के पन्नों को समेटे हुए दीपा कौल का गोखले मार्ग स्थित 23/2 यह बंगला काफी पुराना बंगला है। उनकी दादी स्व इंदिरा गांधी की रिश्ते में मामी स्व शीला कौल प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक प्रोफेसर कैलाश नाथ कौल की पत्नी थीं। जहां पर पहले स्व शीला कौल रहा करती थी। उसी बंगले में रहते हुए पांच बार सांसद बनी। उन्होंने 1980-84 और 1991-95 के दौरान केन्द्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद 1995-96 में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। यही नहीं, उनकी बेटी दीपा कौल भी प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर आसीन हुई। इसके बाद यह बंगला उनकी बेटी दीपा कौल के नाम पर हो गया। जिसे अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने ले लिया है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story