×

PM Modi Lucknow: पीएम मोदी की संबोधन की बड़ी बातें, आजादी के अमृत महोत्सव पर UP को दी 75 सौगातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे के पल पल की अपडेट के लिए बने रहे न्यूजट्रैक के साथ-

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 5 Oct 2021 3:39 AM GMT (Updated on: 5 Oct 2021 8:29 AM GMT)

PM Modi Ka Lucknow Daura Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सूबे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ पहुंच चुके हैं। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) व लखनऊ के सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) हैं। पीएम मोदी ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 4437 करोड़ की 75 परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने लोकार्पण किया। जिसमें प्रधानमंत्री ने नये भारत का नया उत्तर प्रदेश बदलते भारत का बदलता परिवेश मिशन को मूर्त रूप दिया जाएगा। 75 इलेक्ट्रानिक बसों को प्रधानमंत्री ने फ्लैगऑफ किया।


LIVE Updates

Live Updates

  • अब PM मोदी लाभार्थियों से कर रहे बात
    5 Oct 2021 6:40 AM GMT

    अब PM मोदी लाभार्थियों से कर रहे बात

    पीएम मोदी लाभार्थियों से बातचीत कर रहे हैं।

  • योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री का आभारी हूं...
    5 Oct 2021 6:33 AM GMT

    योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री का आभारी हूं...

    योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री का आभारी हूं। जिन्होने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में बदलते नगरीय परिवेश में तीन दिवसीय कार्यशाला के लिए लखनऊ को चुना। प्रधानमंत्री के निर्देशन में शहरी परिवेश को बदलने और प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन लाने में जो सफलता प्राप्त की है उसे यहां प्रदर्शनी में दर्शाया गया है। उत्तर प्रदेश ने विगत साढ़े चार वर्ष के दौरान अरबनाइजेशन में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। 2017 के पहले 254 नगर निकाय थीं जो आज 754 हो गई हैं। हम इनको सुविधाएं देने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 2017 में स्वच्छता मिशन शुरू किया था आज दो करोड़ 31 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। 30 नगर निकाय ओडीएफ प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहे हैं। 42 लाख से अधिक लोगों को आवास उपलब्ध कराया है। 17 लाख आवास शहरी क्षेत्र में दे चुके हैं। कम समय में सुविधा युक्त आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा 40 इलेक्ट्रानिक बसें पहले से संचालित हैं 75 बसें आज संचालित होने जा रही हैं। आज उत्तर प्रदेश के चार नगर निगमों में मेट्रो संचालन का काम चल रहा है। छोटे नगर निकायों के लिए दीनदयाल योजना संचालित की है। मलिन बस्ती विकास योजना भी संचालित हो रही हैं। प्रयागराज कुंभ देश दुनिया ने देखा और वहां स्वच्छता का मानक भी देखा। प्रयागराज कुंभ में नगर विकास विभाग ने स्मार्ट सिटी का कांसेप्ट दिया। प्रधानमंत्री के संकल्प के साथ सरकार तत्पर है और उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।

  • 5 Oct 2021 6:31 AM GMT

    अमृत योजना पर बोले CM योगी

    अमृत योजना के अंतर्गत 60 नगर निकाय के अंदर पेयजल, सीवरेज और पार्कों का निर्माण हुआ 

  • 5 Oct 2021 6:31 AM GMT

    आवास पर बोले यूपी के CM योगी

    75 हज़ार आवासों में गृह प्रवेश का कार्य कुछ ही देर में शुरू होगा - CM योगी 

  • 5 Oct 2021 6:30 AM GMT

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    आज़ादी के बाद एक सपना था आवास का। यह सपना आज़ादी के बाद 2014 में साकार होते हुए दिखाई पड़ा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • 5 Oct 2021 6:22 AM GMT

    बोल रहे CM योगी

    सबसे बड़ी आबादी के राज्य उत्तर प्रदेश के लिए शहरीकरण कितना महत्वपूर्ण है यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नरेतत्व में शहरी परिवेश को बदलने व व्यापक सुधार लाने का काम आज प्रदर्शनी के माध्यम से देखने को मिल सकता है- योगी आदित्यनाथ

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे संबोधित
    5 Oct 2021 6:20 AM GMT

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे संबोधित

    न्यू अर्बन इंडिया, इस तीन दिवसीय कार्यशाला के आयोजन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • 5 Oct 2021 6:18 AM GMT

    राजनाथ सिंह ने कहा प्रधानमंत्री ने अरबन प्लानिंग का जो मिशन और विजन दिया है

    राजनाथ सिंह ने कहा प्रधानमंत्री ने अरबन प्लानिंग का जो मिशन और विजन दिया है, उसकी झलक गुजरात में दिखायी थी। वह अद्भुत है। काशी सहित पुराने शहर हमारे प्राचीन अरबनाइजेशन का स्वरूप दिखाते हैं। बीच मे इसकी रफ्तार धीमी हुई थी लेकिन आज हमारा देश तेजी से अरबनाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। लखनऊ दरियादिली और बेमिसाल तहजीब का शहर दुनिया में माना जाता है। प्रधानमंत्री के सपनों के भारत के निर्माण का प्लान ये कान्क्लेव देगा ऐसा विश्वास है।

  • केंद्रीय मंत्री आवास हरदीप पुरी का स्वागत भाषण
    5 Oct 2021 6:13 AM GMT

    केंद्रीय मंत्री आवास हरदीप पुरी का स्वागत भाषण

    केंद्रीय मंत्री आवास हरदीप पुरी का स्वागत भाषण – 1947 में शहरी आबादी छह करोड़ थी जो कि 60 करोड़ होने जा रही है। 2004 और 2014 के बीच 1 करोड़ 57 लाख अरबन इन्वेस्ट था इधर सात सालों में आज 11 करोड़ 83 लाख की अरबन इंवेस्टमेंट हो चुका है।

    प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अधिकांश घर महिलाओं के नाम पर हैं। शहरी योजनाओं को सफलता पूर्वक लागू करने के लिए राज्यों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद। योगी जी के आने के बाद 20 हजार शहरी आवासों की मांग बढ़कर 20 लाख हो गई। सरकार ने सत्रह लाख आवास स्वीकृत किये हैं। योगी जी ने अरबन इंफ्रास्क्चर में सुधार के लिए काफी काम किया है।

    उत्तर प्रदेश में 82 किलोमीटर मेट्रो चल रही है जिसमें 60 किलोमीटर मेट्रो योगी जी के आने के बाद चली है। एयरपोर्ट में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जेवर उत्तर प्रदेश की प्रगति का एक बड़ा आधार बनेगा। अरबन मिशन को सफलता पूर्वक चलाने के लिए यूपी सरकार को बधाई।

  • योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक चिह्न भेंट कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
    5 Oct 2021 6:03 AM GMT

    योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक चिह्न भेंट कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

    मंच पर डिप्टी चीफ मिनिस्टर केपी मौर्य, महेंद्र नाथ पांडे, आशुतोष टंडन, सिद्धार्थनाथ सिंह आदि मंत्री गण मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मंच पर आ चुके हैं। करतल ध्वनि से उनका स्वागत हुआ है। वह मंच पर आसीन हो चुके हैं। इस कार्यक्रम में दूसरे राज्यों से भी तमाम अतिथिगण आए हुए हैं।

    योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक चिह्न भेंट कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story