TRENDING TAGS :
PM Modi Lucknow: पीएम मोदी की संबोधन की बड़ी बातें, आजादी के अमृत महोत्सव पर UP को दी 75 सौगातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे के पल पल की अपडेट के लिए बने रहे न्यूजट्रैक के साथ-
PM Modi Ka Lucknow Daura Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सूबे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ पहुंच चुके हैं। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) व लखनऊ के सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) हैं। पीएम मोदी ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 4437 करोड़ की 75 परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने लोकार्पण किया। जिसमें प्रधानमंत्री ने नये भारत का नया उत्तर प्रदेश बदलते भारत का बदलता परिवेश मिशन को मूर्त रूप दिया जाएगा। 75 इलेक्ट्रानिक बसों को प्रधानमंत्री ने फ्लैगऑफ किया।
LIVE Updates
Live Updates
- 5 Oct 2021 11:31 AM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अतिथि अपना स्थान ग्रहण कर चुके हैं
आज का दिन हमारे लिए बहुत अहम है। सब लोग प्रधानमंत्री की प्रतीक्षा कर रहे हैं जो कुछ ही देर में हाल में पहुंचने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अतिथि अपना स्थान ग्रहण कर चुके हैं।
- 5 Oct 2021 11:28 AM IST
कुछ ही देर में मुख्य कान्फ्रेंस हाल में पहुंच जाएंगे PM मोदी
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य यहां लगाई गई प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री अवलोकन कर रहे हैं। कुछ ही देर में वह मुख्य कान्फ्रेंस हाल में पहुंच जाएंगे।
- 5 Oct 2021 11:27 AM IST
लाभार्थियों को इन आवासों की चाभी सौंपेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास के तहत बने घरों के मॉडल का इस समय अवलोकन कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री 75 हजार आवंटियों को डिजिटल माध्यम से लाभार्थियों को इन आवासों की चाभी सौंपेंगे।
- 5 Oct 2021 10:51 AM IST
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मंत्री महेंद्र नाथ पांडे भी मौजूद
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मंत्री महेंद्र नाथ पांडे भी मौजूद
- 5 Oct 2021 10:50 AM IST
प्रधानमंत्री इस समय इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे PM मोदी
- 5 Oct 2021 9:30 AM IST
पीएम मोदी का कार्यक्रम (PM Modi Ka Karyakram)
●10 स्मार्ट सिटी की 75 सफल परियोजनाओ की कॉफी टेबल बुक का विमोचन
●स्मार्ट सिटी अंतर्गत 1537.02 करोड़ की 15 परियोजनाओ का लोकार्पण
●1256.22 करोड़ की 30 परियोजनाओ का शिलान्यास
●अमृत पेयजल योजनांतर्गत 502.24 करोड़ की 17 पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण
●1471.70 करोड़ की 13 परियोजनाओ का शिलान्यास
●75 ई-बसों के संचालन को हरी झंडी
- 5 Oct 2021 9:29 AM IST
पीएम मोदी मिनट टू मिनट कार्यक्रम
●सुबह 9.55 बजे- अमौसी एयरपोर्ट विशेष विमान द्वारा आगमन
●एयरपोर्ट से ला-मार्टीनियर- हेलीपैड - हेलीकॉप्टर द्वारा
●10.30 बजे- इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (सड़क मार्ग द्वारा)
●इंदिरा गया गांधी प्रतिष्ठान कार्यक्रम
'न्यू अर्बन इंडिया' कॉन्क्लेव का शुभारंभ- (10.30 से 12.30 बजे तक)