×

UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने जारी किया 'उन्नति विधान', किसानों का पूरा कर्ज होगा माफ, 20 लाख रोजगार, पढ़ें और क्या-क्या

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) के पहले चरण (First Phase) के चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) पार्टी आज यानी बुधवार दोपहर 12:30 बजे अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी करेगी।

Rahul Singh Rajpoot
Report Rahul Singh RajpootWritten By aman
Published on: 9 Feb 2022 6:30 AM GMT (Updated on: 9 Feb 2022 8:53 AM GMT)
priyanka gandhi
X

priyanka gandhi 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) के लिए कांग्रेस (Congress) पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी कर दिया।कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आज लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय पर 'उन्नति विधान' नाम से घोषणा पत्र जारी किया।

इस घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं को रोजगार की गारंटी, किसानों सहित तमाम मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया है। बता दें, कि इससे पहले कांग्रेस की तरफ से युवाओं के लिए 'भर्ती विधान घोषणा पत्र' और महिलाओं के लिए 'शक्ति विधान घोषणा पत्र' जारी किया जा चुका है।

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज अपने निशाने पर बीजेपी को रखा। ट्वीट कर कहा, 'भाजपा को अपने 'घोषणा पत्र' का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए। 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणापत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई। न 5 सालों के काम का हिसाब, न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन। इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी-पेस्ट करके अपना काम चला रही है।'कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र 'उन्नति विधान' जारी किया।

खुर्शीद और पुनिया ने तैयार किया मेनिफेस्टो

माना जा रहा है, कि आज जारी होने वाले घोषणा पत्र में कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनाए अपने प्रयोगों को यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोहरा सकती है। गौरतलब है कि आज जारी होने वाले मेनिफेस्टो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद तथा पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है।

महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपने घोषणापत्र में स्वाभाविक तौर पर कई वादे किये। इनमें पार्टी द्वारा सभी का बिजली बिल आधा करने तथा कोरोना काल का बकाया माफ करने का वादा आदि है। ये वादे पहले भी किए गए थे। कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर लगातार मुखर रही है, इसलिए पार्टी की ओर से किसानों को धान व गेहूं का समर्थन मूल्य 2,500 रुपए प्रति क्विंटल देने की घोषणा की जा चुकी है।

बेटियों के लिए बड़े ऐलान संभव

यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस लगातार महिला मतदाताओं पर जोर देती रही है। यही वजह रही है कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ते हुए 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देकर नई राजनीति की शुरुआत की है। आज पार्टी ने जारी मेनिफेस्टो में भी बेटियों को ध्यान में रखा है। साथ ही, मुफ्त के वादों से किसानों, नौजवानों को भी साधने की कोशिश की है।

सभी तस्वीरें newstrack.com के फोटो जर्नलिस्ट आशुतोष त्रिपाठी की।

Live Updates

  • 9 Feb 2022 8:32 AM GMT

    बिजली का बिल माफ होगा

    20 लाख सरकारी नौकरी देंगे

    महिलाओं को नौकरी में 40 प्रतिशत आरक्षण देंगे।

  • 9 Feb 2022 8:32 AM GMT

    बिजली का बिल माफ होगा

    20 लाख सरकारी नौकरी देंगे

    महिलाओं को नौकरी में 40 प्रतिशत आरक्षण देंगे।

  • 9 Feb 2022 8:31 AM GMT

    20 लाख नौकरियां देंगे। 12 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। इसके साथ 8 लाख नए रोजगार के मौके उपलब्ध कराएंगे। 

  • 9 Feb 2022 8:24 AM GMT

    -पूर्व सैनिकों के लिए एक एमएलसी की सीट। 

    सच्चाई लिखने और दिखाने वाले पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे वापस होंगे। 

    -हम विकास की बात कर रहे हैं

    -सकारात्मक बात होनी चाहिए

    -पुरानी पेंशन पर मध्य का रास्ता निकाले जाने की जरूरत है। 

    -गर्मी निकलना, चर्बी निकालने की बात करते हैं, लेकिन भर्ती निकालने की बात नहीं कर रहे हैं। 

  • 9 Feb 2022 8:22 AM GMT

    महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग की अनुमति देंगे। 

    -आवारा पशुओं से नुकसान का 3000 रुपये मुआवजा दिया जायेगा। 

    -छोटे व्यापारी पर कोरोना की सबसे ज्यादा मार पड़ी है। पीएम अपने मित्रों के लिए तमाम योजनाएं लाते हैं। 

    -जिन जिलों का जो महत्वपूर्ण कलस्टर है, उसे विकसित करेंगे। 

    -श्रमिक और कर्मचारी के लिए संविदा और सफाई कर्मचारी को नियमित किया जाएगा। 

    -रसोइया का मानदेय 5000 बढ़ाया जायेगा। 

    -पीजी तक बच्चियों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। 

    -कोल समाज को आरक्षण देंगे। 

  • 9 Feb 2022 8:20 AM GMT

    - महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग की अनुमति देंगे। 

    -आवारा पशुओं से नुकसान का 3000 रुपये मुआवजा दिया जायेगा। 

    -छोटे व्यापारी पर कोरोना की सबसे ज्यादा मार पड़ी है। पीएम अपने मित्रों के लिए तमाम योजनाएं लाते हैं। 

    -जिन जिलों का जो महत्वपूर्ण कलस्टर है, उसे विकसित करेंगे। 

  • 9 Feb 2022 8:20 AM GMT

    - महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग की अनुमति देंगे। 

    -आवारा पशुओं से नुकसान का 3000 रुपये मुआवजा दिया जायेगा। 

    -छोटे व्यापारी पर कोरोना की सबसे ज्यादा मार पड़ी है। पीएम अपने मित्रों के लिए तमाम योजनाएं लाते हैं। 

    -जिन जिलों का जो महत्वपूर्ण कलस्टर है, उसे विकसित करेंगे। 

  • 9 Feb 2022 8:15 AM GMT

    -कांग्रेस सरकार बनने पर मध्यम वर्ग को किफायती आवास देंगे। 

    -ग्राम प्रधान का वेतन 6,000 रुपए प्रतिमाह बढ़ाएंगे। 

    -कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा। 

    -स्कूल फीस को बढ़ने से रोकेंगे 

    -प्रदेश में शिक्षकों के खाली दो लाख पद भरे जाएंगे। 

    -एडहॉक या अनुबंध पर काम कर रहे शिक्षकों, शिक्षामित्रों को अनुभव अनुसार नियमित किया जाएगा। 

    -कारीगरों, बुनकरों के लिए विधान परिषद में एक सीट आरक्षित होगी। 

    -पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक सीट। 

    -पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे। 

    -दिव्यांग लोगों के लिए 3,000 रुपए का मासिक पेंशन देंगे। 

    - मुहिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपथ में पोस्टिंग की अनुमति देंगे

  • 9 Feb 2022 8:07 AM GMT

    -कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले सभी परिवार को 25,000 रुपए

    -20 लाख सरकारी रोजगार दिलाएंगे, इसके लिए पूरा खाका तैयार है

    -12 लाख सरकारी पद खाली हैं। बीजेपी सरकार ने अब तक भर्ती नहीं की।

    -40 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को आरक्षण के तहत दिए जाएंगे।

    -कोई भी बीमारी होने पर 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।

    -आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3,000 का मुआवजा दिया जाएगा।

    -गो धन योजना के तहत गोबर को 2 रुपए किलो की दर से खरीदा जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story