×

मंडल आयुक्त ने किया दो तहसील क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

अयोध्या मंडल आयुक्त जनपद के दो तहसील क्षेत्रो सोहावल व रुदौली का भ्रमण किया गया एवं बाढ़ राहत से प्रभावित लोगो को राहत वितरण की समीक्षा की गई

Newstrack
Published on: 27 Aug 2020 3:03 PM GMT
मंडल आयुक्त ने किया दो तहसील क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
X
मंडल आयुक्त ने किया दो तहसील क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

अयोध्या: अयोध्या मंडल आयुक्त जनपद के दो तहसील क्षेत्रो सोहावल व रुदौली का भ्रमण किया गया एवं बाढ़ राहत से प्रभावित लोगो को राहत वितरण की समीक्षा की गई तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल एवं जिला अधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा दिये गये। भ्रमण के प्रथम चरण में तहसील सोहावल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मांझा कला के विद्यालय परिसर/राहत केन्द्र में आवश्यक बैठक कर राहत कार्यो की समीक्षा किया गया।

ये भी पढ़ें:मुहर्रम के जुलूस की इजाजत नहीं, योगी सरकार के फैसले पर SC की भी लगी मुहर

मंडल आयुक्त ने किया दो तहसील क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बाढ़ से लगभग 1185 जनसंख्या प्रभावित है

बाढ़ से लगभग 1185 जनसंख्या प्रभावित है इनको रहने की व्यवस्था, लंच पैकेट का वितरण, मिट्टी तेल वितरण, प्रभावित परिवारो के पशुओ के लगभग 163.65 कुन्टल भूसा का वितरण, मेडिकल टीम, पशुचिकित्सक टीम आदि को मौके पर उपस्थित रहने आम जनमानस को सुविधा उपलब्ध कराने आदि के निर्देश दिये गये। मौके पर उपस्थित ग्रामीणो ने विद्युत आपूर्ति आदि की बाते कही जिसको मौके पर व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये।

मंडल आयुक्त ने किया दो तहसील क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

रूदौली के ग्राम पंचायत संडरी के मंहगू का पुरवा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया गया

मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा अगले चरण में तहसील रूदौली के ग्राम पंचायत संडरी के मंहगू का पुरवा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया गया। मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ चैकियो एवं राहत कार्यो की भी जानकारी ली गई। अधिकारियो द्वारा क्षेत्रो में राहत कार्यो में किसी भी प्रकार की कमी न हो ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया।

मंडल आयुक्त ने किया दो तहसील क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

पूरे जनपद क्षेत्र में लगभग 1940 परिवार प्रभावित है इन परिवारों को राशन पैकेट, त्रिपाल, मिट्टी तेल आदि की पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये गये। अभी तक 732 राशन किट, 289 कुन्टल भूसा, 1404 लीटर मिट्टी तेल, 450 तिरपाल आदि वितरण किये जा चुके है। बाढ़ राहत क्षेत्रो में परिवार के आने-जाने हेतु 09 नावें लगायी गयी है।

मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने कहा

मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ राहत के कार्यो में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये तथा शासन के स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी व्यक्ति/परिवार को खाद्यान आदि के वितरण से वंचित न किया जाये तथा राहत केन्द्र, पुलिस के जवान, मेडिकल टीम, राजस्व विभाग एवं विकास विभाग की टीम पूर्ण रूप से बेहतर समन्वय के साथ कार्यो को सम्पादित करे।

ये भी पढ़ें:विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति पर वेबिनार, शामिल हुए ये दिग्गज

मंडल आयुक्त ने किया दो तहसील क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

बाढ़ राहत में किसी भी प्रकार से धन की कमी नही आने दी जायेगी। जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत केन्द्र में लगाये गये कर्मचारियो को मौके पर उपस्थित रहकर क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति आदि बनाये रखने, मिट्टी तेल आपूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिये क्योकि रात के समय बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 12 गाॅवो में कोई समस्या न हो तथा बाढ़ से तीनो तहसील (सदर, सोहावल, रूदौली) के लगभग 9708 जनसंख्या प्रभावित है तथा इनको आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग पूर्ण रूप से समन्वय के साथ कार्य कर रहा है। मौके पर संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारीगण, राजस्व कर्मी, विभिन्न विभागो के अधिकारी, जन प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित थे।

नाथ बख्श सिंह

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story