×

झूठे निकले दावे: अयोध्या की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, अधिकारियों पर लगा आरोप

राम मंदिर निर्माण के साथ मंदिर में लगने वाले पत्थरों की सुरक्षा भी अहम मानी जा रही है लेकिन कार्यशाला के मुख्य द्वार पर लगे मेटल डिटेक्टर टूटे हालात में है।

Chitra Singh
Published on: 9 March 2021 1:38 PM GMT
झूठे निकले दावे: अयोध्या की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, अधिकारियों पर लगा आरोप
X
झूठे निकले दावे: अयोध्या की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, अधिकारियों पर लगा आरोप

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण और अयोध्या में बढ़ती संख्या को लेकर अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के दावे किए जा रहे हैं लेकिन राम मंदिर निर्माण कार्यशाला की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही इन दावों के पोल रही है। जहां लगे सुरक्षा उपकरण जर्जर स्थिति में है।

अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था

राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अहम मानी जा रही है। जिसको लेकर अयोध्या की सुरक्षा को लेकर बड़ी तैयारी की गई है। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक अयोध्या धाम नगर के साथ पंचकोसी परिक्रमा के अंतर्गत सैकडों की संख्या में हाई फोकस कैमरा, पीएस सिस्टम, वॉच टावर व आधुनिक यंत्र की लगाए जाने की जानकारी दी जा रहा है। लेकिन इस तैयारी में यंत्रों को व्यवस्था सही न होने के कारण खराब और टूटे पड़े हुए हैं। जो किसी बड़े घटना का इंतजार कर रहा है। जिसकी फिक्र अयोध्या की सुरक्षा में लगे अधिकारियों को भी नहीं है।

ayodhya

दरसल यह मामला अयोध्या के राम मंदिर निर्माण कार्यशाला में लगे सुरक्षा उपकरण का है। राम मंदिर निर्माण के साथ मंदिर में लगने वाले पत्थरों की सुरक्षा भी अहम मानी जा रही है लेकिन कार्यशाला के मुख्य द्वार पर लगे मेटल डिटेक्टर टूटे हालात में है।

ये भी पढ़ें... राधे-राधे से गुंजा वृन्दावन: दूसरा शाही स्नान हुआ सम्पन्न, संतों ने लगाई यमुना में डूबकी

स्थानीय लोग ने अधिकारियों पर लगाया आरोप

वहीं दूसरी राम मंदिर और अयोध्या की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के दावे स्थानीय लोगों पर ही साबित होती दिखाई देती है। जिसको लेकर स्थानीय लोग ने प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगा रहे हैं कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान स्थानीय लोगों पर बंदीसे लगा दिया जाता है। सभी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाता है जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

रिपोर्ट- नाथबक्स सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story