×

अयोध्या : समर्पण निधि अभियान समाज को एकता के सूत्र में बांध रहा-शिवदास

इस दौरान शिवदास ने कहा राम जी हमारे हैं और जन जन मे श्रीराम विराजमान हैं।तन मन धन और शरीर हमारे आराध्य का है। समाज का हर वर्ग मंदिर निर्माण हेतु समर्पित है।यह समर्पण निधि अभियान समाज को एकता के सूत्र में बाँध रहा।

suman
Published on: 12 Feb 2021 3:10 PM GMT
अयोध्या : समर्पण निधि अभियान समाज को एकता के सूत्र में बांध रहा-शिवदास
X
सोशल मीडिया से फोटो

अयोध्या: राम काज कीन्ह बिनु मोहि कहा विश्राम श्रीराम इस देश के मेरुदंड,सामाजिक समन्वय ही संगठन का आधार। जन जन के सामूहिक समर्पण से बन रहा है, आराध्य का मंदिर।शुक्रवार को कारसेवकों की स्मृति में स्थापित कारसेवकपुरम् के विभिन्न आयामों में कार्यरत लोगों ने प्रभारी शिवदास को अपनी समर्पण निधि समर्पित कर अभियान को तीव्रता प्रदान की।

जन जन में श्रीराम विराजमान

इस दौरान शिवदास ने कहा राम जी हमारे हैं और जन जन मे श्रीराम विराजमान हैं।तन मन धन और शरीर हमारे आराध्य का है। समाज का हर वर्ग मंदिर निर्माण हेतु समर्पित है।यह समर्पण निधि अभियान समाज को एकता के सूत्र में बाँध रहा।

यह पढ़ें....विधायकों की ट्रेनिंगः तीन दिवसीय लैपटाप प्रशिक्षण शुरू, पेपरलेस बजट की तैयारी

श्रीराम के बिना यह शरीर ही व्यर्थ

इस अवसर पर विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा श्रीराम के बिना यह शरीर ही व्यर्थ है। राम ही राष्ट्र और राष्ट्र ही श्रीराम राम। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान सामाजिक समन्वय का प्रतीक है। फ़र्श से अर्श को जोड़कर श्रीराम के विचारों के अनुरूप बनने वाला मंदिर है।

सामाजिक धार्मिक धन का दुरुपयोग

उन्होंने कहा कुछ लोग इसे विहिप कार्यालय स्थापित करना बता रहें तो एक इसे चंदाजीवी बता रहे हैं, जो लोग अयोध्या की रामलीला और राम कथा बंद करा कर उस सामाजिक धार्मिक धन का दुरुपयोग नाच गाने में करते रहे हैं, उन्हे चहुंओर ऐसे ही लोग दिखाई देते हैं। जबकि अनेक राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने स्वयं अपना सहयोग किया है।उन्होंने कहा ऐसे लोगों को मालुम होना चाहिए कि बच्चा बच्चा इस अभियान का हिस्सा बन गया है।वह अपने गुल्लक तक को श्रीराम जी के चरणों में समर्पित कर इस अभियान को व्यापक स्वरूप दे रहा है।

यह पढ़ें....लद्दाख से सेना की वापसी पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल , नड्डा का पलटवार

राजनीतिक बयान

इस पवित्र अभियान पर राजनीतिक बयान देने वालों का श्रीराम जी ही कल्याण करें। इस अवसर पर निधि प्रमुख वीरेंद्र,आचार्य नारद भट्टराई,आचार्य दुर्गा गौतम,सर्वेश रामायणी,विहिप नेता आदित्य उपाध्याय, नरेन्द्र राय, अनिल पांडेय, बालचन्द, राजा वर्मा,हनुमान यादव, रंजीत मंडल,नारायण मंडल,शिवा सिंह, अनुराग पांडेय, विरजू यादव,आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- नाथ बक्स सिंह

suman

suman

Next Story