×

ये 108 कुंवारे! राम मंदिर फैसले के बाद अब इनका फैसला, शामिल होंगी ये बड़ी हस्तियां

शादी समारोह की शुरुआत गुरुवार को उस समय होगी, जब श्री राम की बारात बाकायदा रथ और बैंड बाजे के साथ माता जानकी से विवाह के लिए जनकपुर रवाना होगी। इसमें अयोध्या के लगभग सभी बड़े संत और गणमान्य व्यक्ति बराती के रूप में जनकपुर जाएंगे।

SK Gautam
Published on: 20 Nov 2019 12:15 PM GMT
ये 108 कुंवारे! राम मंदिर फैसले के बाद अब इनका फैसला, शामिल होंगी ये बड़ी हस्तियां
X

नई दिल्ली: अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया है। मंदिर निर्माण की ख़ुशी में इस बार श्री राम और माता जानकी (सीता) की शादी समारोह के दौरान 108 और जोड़े की भी शादी होगी।

वर वधु की सूची हो रही है तैयार

शादी में वर जहां देश के अलग-अलग राज्य यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश से होंगे वहीं कन्या (वधू) जनकपुर नेपाल की होंगी। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) वर और कन्या की सूची को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

ये भी देखें : क्या है NRC जिसे गृह मंत्री अमित शाह ने पूरे देश में लागू करने का किया है एलान

अयोध्या के बड़े संत और गणमान्य व्यक्ति होंगे बराती

यूं तो शादी समारोह की शुरुआत गुरुवार को उस समय होगी, जब श्री राम की बारात बाकायदा रथ और बैंड बाजे के साथ माता जानकी से विवाह के लिए जनकपुर रवाना होगी। इसमें अयोध्या के लगभग सभी बड़े संत और गणमान्य व्यक्ति बराती के रूप में जनकपुर जाएंगे।

भारत से जाने वाले वर सीधे जनकपुर (नेपाल) पहुचेंगे और वहां अयोध्या से जाने वाली भगवान राम की बारात में शामिल होंगे। भारत और जनकपुर के इन जोड़ों का विवाह उत्सव पूरे रश्मों और रिवाज के साथ होगा जबकि शादी 1 दिसंबर को जनकपुर के दशरथ मंदिर में होगी।

ये भी देखें : बात नेहरू की प्रिय स्त्रियों की, दुनिया इन्हें प्रेम प्रसंग से जोड़ती है | Y Factor | Episode 57

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा गया है निमंत्रण

हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इस शादी समारोह में दोनों देशों से मुख्य अतिथि के तौर पर कौन-कौन सी हस्तियां शामिल होंगी। लेकिन शादी में शामिल होने का आमंत्रण पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक को भेजा गया है।

इस कार्यक्रम को लेकर विहिप के अवध क्षेत्र के प्रवक्ता शरद शर्मा कहते हैं कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी राम विवाह के दिन 1 दिसंबर को जनकपुर में मौजूद हो सकते हैं।

ये भी देखें : उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने मंत्री स्वाति को लेकर कही ये बड़ी बात

दोनों देशों के रिश्तों को नया आयाम मिलेगा

राम जानकी विवाह के अवसर पर जो 108 जोड़ों की शादी की पहल की गई है, इससे भारत और नेपाल सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से एक दूसरे के और करीब आएंगे और इससे दोनों देशों के रिश्तों को नया आयाम मिलेगा।

अयोध्या के जानकी घाट से गुरुवार को शुरू होने वाली राम बारात का यह पूरा कार्यक्रम 13 दिनों तक चलेगा। जनकपुर पहुंचने से पहले राम बारात का पहला पड़ाव 60 किलोमीटर बाद अम्बेडकर नगर में होगा।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story